Move to Jagran APP

विनोद खन्ना मेरे परिवार का अहम् हिस्सा थे: संजय दत्त

विनोद खन्ना का गुरुवार को सुबह 11 बजकर 20 मिनिट पर निधन हुआ था। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में गुरुवार को साढ़े चार बजे बाणगंगा में किया जाएगा।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Thu, 27 Apr 2017 02:17 PM (IST)Updated: Thu, 27 Apr 2017 02:17 PM (IST)
विनोद खन्ना मेरे परिवार का अहम् हिस्सा थे: संजय दत्त
विनोद खन्ना मेरे परिवार का अहम् हिस्सा थे: संजय दत्त

 मुंबई। संजय दत्त ने विनोद खन्ना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपने परिवार का अहम् हिस्सा बताया है। विनोद खन्ना ने संजय के पिता सुनील दत्त की फिल्म मन का मीत से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

loksabha election banner

संजय ने कहा कि "यह बहुत ही दुखद ख़बर है। विनोद खन्ना जी को मैं बचपन से देखता आ रहा हूं। उनकी फिल्में देख कर बड़ा हुआ हूं। मैं बचपन में भी उनके अंदाज़ से और उनके परसोना से हमेशा आकर्षित रहा हूं। मैं हमेशा उनके स्टारडम और स्टाइल से फैशिनेट रहा हूं। वह हमेशा मेरे लिए एक आदर्श रहे हैं। यह हमारी पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है।"

यह भी पढ़ें:चला गया बॉलीवुड का मोस्ट हैंडसम स्टार , सुबह 11. 20 बजे ली आख़िरी सांस 

विनोद खन्ना का गुरुवार को सुबह 11 बजकर 20 मिनिट पर निधन हुआ था। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में गुरुवार को साढ़े चार बजे बाणगंगा में किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.