टिकट चेकर सोनाक्षी सिन्हा ने जब कमाये 300 रूपये तो सलमान ने जताई ये ख़्वाहिश
सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान सहित कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। अब वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'इत्तेफ़ाक' में नज़र आएंगी।
रुपेशकुमार गुप्ता। मुंबई। फिल्म दबंग से सोनाक्षी सिन्हा को फिल्मों में ब्रेक देने वाले सलमान खान ने एक बार सोनाक्षी सिन्हा को फैशन शो लोगों के टिकट चेक कर सीट पर बैठाते हुए देखा और फिर खाना खिलाने की मांग कर डाली।
सलमान खान ने एक बातचीत में कहा है कि एक दिन जब वह एक फैशन शो देखने पहुंचे थे तो सोनाक्षी सिन्हा वहां सभी को उनकी बैठने की जगह दिखा रही थीं। वो उनके पास/टिकट चेक उन्हें बैठने की जगह दिखा रही थीं। सलमान कहते हैं " मैंने सोनाक्षी सिन्हा से पूछा की ऐसा कर वो कितना कमा लेंगी। इसपर सोनाक्षी सिन्हा ने उत्तर दिया कि 300 रूपये। फिर मैंने कहा चलो इस पैसे से तुम्हे मुझे डिनर कराना होगा। मैंने अभी तक वह डिनर नहीं किया है।" सलमान खान ने कहा कि सोनाक्षी ने उन्हें बताया कि अपने कॉलेज के लिए उन्होंने फैशन शो में वो काम किया लेकिन 300 रूपये में वो 3000 का खाना कहां खिला सकती हैं।
यह भी पढ़ें:सोनाक्षी सिन्हा को अपने दबंग पांडे जी पर है इतना भरोसा
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान के द-बैंग टूर का हिस्सा हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान सहित कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। अब वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'इत्तेफ़ाक' में नज़र आएंगी।