सलमान ने दिखाया 'प्रेम रतन धन पायो' का लोगो
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने कल ट्विटर पर अपनी आने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का लोगो शेयर किया। सलमान ने ट्वीट किया, 'लोगों ये प्रेम रतन धन पायो का लोगो है। दिवाली पर आ रही है।' सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के ऑपोजिट
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने कल ट्विटर पर अपनी आने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का लोगो शेयर किया।
देखिए, स्टंट सीन के दौरान अक्षय की शर्ट में लगी आग
सलमान ने ट्वीट किया, 'लोगों ये प्रेम रतन धन पायो का लोगो है। दिवाली पर आ रही है।'
Logon this is the logo of PRDP, matlab Prem Ratan Dhan Payo. Coming this Diwali pic.twitter.com/cAdWPAAxmT
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 25, 2015
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के ऑपोजिट सोनम कपूर नजर आएंगी। फिल्म में नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर, दीपक डोबरियाल, अरमान कोहली और अनुपम खेर भी अहम किरदारों में हैं। हिमेश रेशमिया ने फिल्म का म्यूजिक कंपोज किया है।
सलमान और सूरज बड़जात्या करीब 16 सालों के बाद 'प्रेम रतन धन पायो' पर काम कर रहे हैं। सलमान आखिरी बार 1999 में आई राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'हम साथ साथ हैं' में नजर आए थे।
फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।