सलमान साउथ की रीमेक फिल्म में निभााएंगे पुलिसवाले का किरदार!
खबर है कि सलमान खान ने हालिया रिलीज तमिल फिल्म के अधिकार खरीदे हैं। यह एक थ्रिलर है। दो सप्ताह पहले ही खबर आई थी कि सलमान जल्द ही एक और दक्षिण की फिल्म की रीमेक बनाने वाले हैं।
मुंबई। खबर है कि सलमान खान ने हालिया रिलीज तमिल फिल्म के अधिकार खरीदे हैं। यह एक थ्रिलर है। दो सप्ताह पहले ही खबर आई थी कि सलमान जल्द ही एक और दक्षिण की फिल्म की रीमेक बनाने वाले हैं। इसमें उनके साथ निर्देशक एआर मुरुगदास भी होंगे।
अब सुनने में आया है कि तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ओरुवन' के अधिकार सलमान ने खरीद लिए हैं। यह फिल्म दो महीने पहले ही रिलीज हुई है। अब ये हिन्दी में बनेगी।
सलमान खान की वजह से ऐश्वर्या नहीं बन पाईं बाजीराव की मस्तानी
सूत्र ने बताया, 'यह फिल्म एक पुलिसवाले के इर्दगिर्द घूमती है। कई प्लॉट में यह फिल्म बंटी हुई है। इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी अच्छा रहा है। सलमान की प्रोडक्शन टीम को इसका कंसेप्ट पसंद आया है। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद टीम ने रिसर्च भी की। इसके बाद अधिकार खरीदने का फैसला किया गया।'
कहा जा रहा है कि सलमान खान कहानी से बहुत प्रभावित हैं। मूल फिल्म को मोहन राजा ने निर्देशित किया है। फिल्म में अरविंद स्वामी, नयनतारा, जायम रवि लीड रोल में हैं।
'मुन्नी' के बाद अब सलमान के साथ आ रही है 'मीरा'
सूत्र ने बताया, 'हमने अभी केवल अधिकार खरीदे हैं। कास्टिंग का काम तो पहली स्टेज पर है। हम अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। हो सकता है कि सलमान ही फिल्म के स्टार हो। लेकिन वो फिलहाल 'सुल्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं, वो जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर भी विचार करेंगे।' सलमान खान से इस बारे में बात नहीं हो सकी।