सलमान खान ने कोर्ट के लिए निकलने से पहले पिता को लगाया गले
हिट एंड रन केस में सभी को फैसले का इंतजार है। सलमान खान कोर्टरूम पहुंच गए हैं। खबर है कि कोर्ट के लिए घर से निकलने से पहले उन्होंने अपने पिता सलीम खान को गले लगाया। उनका पूरा परिवार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ है।
नई दिल्ली। हिट एंड रन केस में सभी को फैसले का इंतजार है। सलमान खान कोर्टरूम पहुंच गए हैं। खबर है कि कोर्ट के लिए घर से निकलने से पहले उन्होंने अपने पिता सलीम खान को गले लगाया। उनका पूरा परिवार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ है।
इसको लेकर उनके फैंस भी काफी बेकरार हैं। उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। ट्विटर पर तो #WeLoveYouSalmanKhan का ट्रेंड चल गया है। सलमान खान अगर दोषी करार दिए जाते हैं तो उन्हें 10 साल तक की जेल हो सकती है। इसकी वजह से उनके फिल्मी करियर पर भी बहुत बड़ा असर पड़ेगा।
बॉलीवुड का 200 करोड़ रुपये उन पर दाव पर लगा हुआ है। मगर उनके फैंस को इससे कोई लेना-देना नहीं है। वो तो बस उनके लिए दुआ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर खुलकर उनके सपोर्ट में नजर आ रहे हैं।
वैसे तो सलमान खान का विवादों से पुराना नाता रहा है। मगर इसका उनके फैंस लिस्ट पर कभी असर देखने को नहीं मिला है। वो हमेशा दूसरों की मदद करने को तैयार रहते हैं। इसलिए उनके इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड भी उनका साथ दे रहा है। यहां तक की शाहरुख खान ने भी उनके घर जाकर उनसे मुलाकात की है।