'गर्लफ्रेंड' लूलिया वंतूर को इस नाम से पुकारते हैं सलमान खान
बताया जाता है कि सलमान खान की नई 'गर्लफ्रेंड' हैं रोमानियन मॉडल लूलिया वंतूर। हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है। इस बीच पता चला है कि सलमान, लूलिया को एक यूनिक नाम से पुकारते हैं।
मुंबई। सलमान खान की नई 'गर्लफ्रेंड' हैं रोमानियन मॉडल लूलिया वंतूर। कई बार दोनों को साथ में देखा जा चुका है। पिछले दिनों सलमान की बर्थडे पार्टी में भी लूलिया नजर आई थीं। हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है।
अजब इत्तेफाक! 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' के सभी स्टार्स का हुआ ब्रेकअप
हाल ही में यह भी सुनने को मिला कि सलमान और लूलिया साथ में एक रियलिटी शो को भी होस्ट करते नजर आ सकते हैं। इस बीच एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक, सलमान इन दिनों लूलिया को डेट कर रहे हैं। सलमान, लूलिया को उनके पूरे नाम से नहीं पुकारते। वह उन्हें बड़े प्यार से सिर्फ 'यू' कहते हैं।
WATCH: हिरानी की 'साला खड़ूस' का नया प्रोमो हुआ रिलीज
बता दें कि लूलिया जब सलमान का बर्थडे सेलिब्रेट करने इंडिया आईं, तो गैलेक्सी अपार्टमेंट भी गई थीं। इस अपार्टमेंट में सलमान रहते हैं। सुनने में तो यह भी आ रहा है कि सलमान इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।