Exclusive: गोलमाल अगेन में इस बार दर्शकों को मिलने जा रहा है ये सरप्राइज़
रोहित की फिल्म इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में मेल स्टार्स की पुरानी फ़ौज के साथ इस बार परिणीति चोपड़ा को ऐड किया गया है।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। रोहित शेट्ठी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। मजेदार बात यह है कि इस फिल्म में आपको न सिर्फ अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, तुषार कपूर की मस्ती और धमाल देखने का मौका मिलेगा, बल्कि इस बार रोहित शेट्ठी ने फिल्म में बड़ा ट्विस्ट भी दिया है।
अब तक रोहित ने जितने भी गोलमाल बनाये हैं, उसमें आपको सारे कास्ट का युवा रूप ही नजर आया है लेकिन गोलमाल सीरिज में यह पहली बार होगा, जब आपको काफी कुछ नया नज़र आने वाला है। खासतौर से कहानी में बिग सरप्राइज भी है। यकीन मानिये, इट्स नॉट किडिंग़। मतलब हम मजाक नहीं कर रहे हैं, लेकिन हां इस बिग सरप्राइज में किड्स जरूर हैं। फिल्म की कहानी में इस बार सारे पात्रों का बचपन का भी किरदार दिखाया जायेगा। इस बारे में अरशद वारसी ने राज खोला है। उन्होंने बताया, कि हां, यह सच है कि इस बार रोहित ने कहानी में नया सरप्राइज़ दिया है। कहानी में हमारा बचपन व यंग जेनरेशन का भी किरदार होगा। पुरानी कहानी दिखाई जायेगी। बच्चें होंगे। सबने धमाल काम किया है। बच्चे अरशद के हमेशा से प्रिय भी रहे हैं. सो, अरशद को उनका काम देख कर काफी मजा आया है. हम सभी मुख्य किरदारों का छोटा अवतार होगा। इसके लिए रोहित शेट्टी ने स्क्रिप्ट्स को बड़ा मजेदार बनाया है।
यह भी पढ़ें: लीजा हेडन को बेटा हुआ , Zack नाम रखा है
रोहित की फिल्म इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में मेल स्टार्स की पुरानी फ़ौज के साथ इस बार परिणीति चोपड़ा को ऐड किया गया है।