Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ऋषि कपूर की चाहत, इस काम के अलावा कुछ और ना करें रणबीर!

रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज में एक महीना बाकी है। ये फिल्म उनके करियर के लिए काफी अहम है।

By Manoj KumarEdited By: Updated: Wed, 28 Sep 2016 12:38 PM (IST)
Hero Image

मुंबई। सावरिया रणबीर कपूर आज अपना 34वां जन्म दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणबीर को उनके साथी कलाकार, दोस्त और चाहने वाले बर्थडे विश कर रहे हैं। पापा ऋषि कपूर ने भी उन्हें विश किया है, लेकिन आशीर्वाद के साथ एक ख्वाहिश भी जाहिर की है।

ऋषि कपूर ने रणबीर को बर्थडे विश करते हुए ट्वीट किया है, जिसमें वेटरन एक्टर ने लखा है- ''हैप्पी हर्थडे रणबीर! ईश्वर तुम्हारी मदद करे। बस, अपना काम अच्छा करो! हमें तुम पर गर्व है! ऋषि के इस ट्वीट की भाषा भले ही सीधी और सपाट है, लेकिन इसमें रणबीर के लिए गहरा मैसेज छिपा है।''

आज की नहीं, 18 साल पुरानी है रणबीर और ऐश्वर्या की केमिस्ट्री, देखें तस्वीर

— Rishi Kapoor (@chintskap) September 28, 2016 ऋषि के इस ट्वीट से पता चल रहा है कि बेटे ने अब तक जो भी हासिल किया है, उस पर उन्हें गर्व है, और रणबीर से चाहते हैं कि वो काम पर ही ज्यादा फोकस करें। कोई क्या कहता है इस पर गौर ना करें। पिछले कुछ वक्त से रणबीर अपने काम से ज्यादा कटरीना कैफ के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं।

पिंक देखने के बाद क्यों भड़कीं जया बच्चन?

रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज में एक महीना बाकी है। ये फिल्म उनके करियर के लिए काफी अहम है। फ्लॉप फिल्मों से जूझ रहे रणबीर के करियर की राह 'ऐ दिल है मुश्किल' आसान कर सकती है।