ऋषि कपूर ने उड़ाया हिलेरी क्लिंटन का मजाक, पड़ रही ट्विटर पर गालियां!
ऋषि कपूर ने अपने ट्विटंर हैंडल पर हिलेरी क्लिंटन को एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में हिलेरी माइक के सामने खांसते हुए नजर आ रही हैं।
नई दिल्ली। ऋषि कपूर जब से सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर आए हैं, तब से वह आए दिन कोई ना कोई मजाकिया या विवादित बयान देते ही रहते हैं। लोग अब उनके ट्वीट को मजाक के तौर पर लेने लगे हैं। लेकिन इस बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन पर ट्वीट कर मजाक ही हद पार कर दी है। लोगों को ऋषि कपूर का यह मजाक बिल्कुल पसंद नहीं आया। कुछ लोग तो उन्हें गालियां तक दे रहे हैं।
ऋषि कपूर ने अपने ट्विटंर हैंडल पर हिलेरी क्लिंटन को एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में हिलेरी माइक के सामने खांसते हुए नजर आ रही हैं। फोटो पर लिखा हुआ है, 'Monika, is this right?'। फोटो पर लिखे ये शब्द मजाक के तौर पर पढ़े जा रहे हैं। यहां मोनिका को मोनिका लेविंस्की के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि ये ट्वीट अभिषेक बच्चन ने भी उनसे शेयर किया।
History being checked! Tx for it ABjr. If it wasn't RIGHT,it would have LEFT a bad taste pic.twitter.com/p6MmEnC5uh
— Rishi Kapoor (@chintskap) July 27, 2016
आपको बता दें कि मोनिका लेविंस्की व्हाइट हाउस में इंटर्न थीं, जिनका हिलेरी क्लिंटन के पति और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ अफेयर था। ऋषि कपूर के इस ट्वीट के बाद लोग उन्हें असंवेदनशील, बेशर्म और पता नहीं क्या-क्या कह रहे हैं।
बर्थडे स्पेशल: उतार-चढ़ाव भरी रही संजय दत्त की रील और रियल लाइफ
हालांकि ऋषि कपूर अपने इस ट्वीट पर शर्मिंदा बिल्कुल नहीं हैं। ऋषि को नहीं लगता कि उन्होंने कुछ भी गलत किया है। इसके बाद ऋषि ने ट्वीट किया कि आखिर लोग क्यों अपने आप फैसला करने लगते हैं। अगर कोई मुझे पसंद नहीं करता, तो मुझे डिलीट कर दे। मुझे जो ठीक लगेगा में, वो लिखता रहूंगा। मैंने इससे पहले ट्रंप पर भी कमेंट किया था और हिलेरी पर किया है। मैं ऐसे ही मजाकिया ट्वीट करता रहूंगा।