रणवीर की Don't Hold Back हरकत पर लगाम , कंपनी ने मांगी माफ़ी
ये माना कि रणवीर सिंह आज की जनरेशन में सबसे बिंदास एक्टर है और किसी काम को करने से डरते नहीं फिर चाहे वो कंडोम का एड ही क्यों ना हो।
मुंबई। बड़े स्टार बन जाने के बाद कभी कभी अपने अतरंगी इमोशंस को होल्ड- बैक करना पड़ता है और ये रणवीर सिंह को अब तक समझ में नहीं आई थी लेकिन विरोध के कारण अब उनकी एक हरकत पर लगाम लग गई है।
दरअसल सोशल मीडिया में आजकल रणवीर सिंह के उस एड को लेकर काफी छीछालेदर हो रही है जो इन दिनों मेट्रो सिटीज़ में होर्डिंग्स के रूप में लगाए गए हैं। इनमें रणवीर सिंह मिनी ड्रेस पहने एक लड़की को अपने कंधों पर उठाकर ले जाते हुए दिख रहे हैं और टैग-लाइन में Take Your Work At Home.लिखा गया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आम जनता के साथ रंग दे बसंती एक्टर सिद्धार्थ ने भी इसका जमकर विरोध किया है। इसका अंजाम ये हुआ है कि इस ब्रांड की कंपनी ने इसे तुरंत हटाने का फैसला करते हुए लोगों से माफ़ी मांगी है। कंपनी ने कहा है कि उनकी एक होर्डिंग से लोगों की जो भावनाएं आहात हुई हैं उसके लिए वो खेद जाता रहे हैं। ऐसा करने के पीछे लोगों का दिल दुखाने का इरादा नहीं था और वो तत्काल प्रभाव से इस तरह की होर्डिंग को हटा रहे हैं। उधर रणवीर सिंह ने भी इस बारे में सफाई देते हुए कहा है कि लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है लिए इसे हटाया जा रहा है लेकिन ये एड किसी दुर्भावना से नहीं किया गया है।
ब्रेकअप की ख़बरों के बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने किया ये खुलासा, तस्वीरें
ये माना कि रणवीर सिंह आज की जनरेशन में सबसे बिंदास एक्टर है और किसी काम को करने से डरते नहीं फिर चाहे वो कंडोम का एड ही क्यों ना हो। लेकिन इस ' बेफ़िक्रे ' अभिनेता को अपनी पब्लिक इमेज का भी ख्याल करना पड़ेगा , जिनके दम पर वो आज इतने बड़े स्टार हैं।