Move to Jagran APP

रणवीर 'बाजीराव मस्‍तानी' का फर्स्‍ट लुक देखने को बेकरार, मगर...!

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच की जबरदस्‍त कैमेस्‍ट्री एक बार फिर पर्दे पर दिखने वाली है। वो भी संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' में, ऐसे में इस फिल्‍म को लेकर दर्शकों के बीच दिलचस्‍पी का बढ़ना लाजिमी है।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Sun, 05 Jul 2015 11:03 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 11:35 AM (IST)
रणवीर 'बाजीराव मस्‍तानी' का फर्स्‍ट लुक देखने को बेकरार, मगर...!

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच की जबरदस्त कैमेस्ट्री एक बार फिर पर्दे पर दिखने वाली है। वो भी संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में, ऐसे में इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच दिलचस्पी का बढ़ना लाजिमी है।

loksabha election banner

बाप रे...जेपी दत्ता की बेटी ने आखिर ऐसा गाउन पहना ही क्यों?

वैसे रणवीर सिंह भी अपनी इस फिल्म का फर्स्ट लुक देखने को बेकरार हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर कहा है, 'मैं भी 'बाजीराव मस्तानी' का फर्स्ट लुक देखना चाहता हूं।' इस फिल्म में वो एक बार फिर दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म 'गोलियों की रासलीला : रामलीला' में दोनों एक साथ दिखे थे।

मिलिए वेलकम बैक की स्टार कास्ट से

वैसे रणवीर सिंह तो फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का फर्स्ट लुक देखने को बेकरार हैं, मगर लगता है कि इस फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को इतनी जल्दी नहीं है। कुछ लोग इसकी वजह शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले' काे बता रहे हैं, जो इसी साल 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

करिश्मा कपूर के ससुर के शोक संदेश से गायब उनका नाम

सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दोनों फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर टकराव को लेकर डर लग रहा है। इसलिए अभी वह कुछ तय नहीं कर पा रहे हैं। खैर, फिल्म 'गोलियों की रासलीला : रामलीला' में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसलिए उन्हें इस फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.