अस्पताल से मिली छुट्टी, दीपिका संग घर लौटे रणवीर
एक हफ्ते से डेंगू से जंग लड़ रहे अभिनेता रणवीर सिंह को गुरुवार रात हिंदुजा सर्जिकल हेल्थकेयर से छुंट्टी मिल गई है। सूत्रों ने बताया कि डिसचार्ज के वक्त उनकी लेडी लव दीपिका पादुकोण उनके साथ थीं। हालांकि तस्वीरें तो कुछ ये कह रहीं हैं कि दोनों एक साथ नहीं बल्कि आगे पीछे करके अस्पताल से निकले हैं।
मुंबई। एक हफ्ते से डेंगू से जंग लड़ रहे अभिनेता रणवीर सिंह को गुरुवार रात हिंदुजा सर्जिकल हेल्थकेयर से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के वक्त उनकी लेडी लव दीपिका पादुकोण उनके साथ थीं। हालांकि तस्वीरें तो कुछ ये कह रहीं हैं कि दोनों एक साथ नहीं बल्कि आगे पीछे अस्पताल से निकले।
पढ़ें : फैंस की दुआओं से ठीक हो रहा हूं
डॉक्टरों के मुताबिक रणवीर अब पहले से बेहतर हैं। दीपिका बीते शनिवार और रविवार को रणवीर से मिलने अस्पताल गईं थीं। इस बीच, रणवीर ने जल्द ठीक होने के पीछे अपने फैंस की दुआओं का असर बताया था। उन्होंने ट्वीट कर अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया और लिखा कि 'मैं मेरे तमाम प्रशंसकों का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में मेरा साथ दिया और मेरे लिए दुआएं मांगी। जिसकी वजह से ही आज मैं ठीक हो पाया हूं।'
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में किसी फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे रणवीर वहां अचानक बीमार पड़ गए। उन्हें काफी तेज बुखार आ गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें डेंगू है। इसके बाद एक हफ्ते तक रणवीर का इलाज चलता रहा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर