Move to Jagran APP

Ram Navami 2024: आलिया भट्ट से लेकर रणबीर कपूर तक, ये सितारे हैं भगवान श्रीराम के परम भक्त

देश भर में 17 अप्रैल को राम नवमी मनाई जा रही हैं । हर कोई राम की भक्ती में डूबा नजर आ रहा है । ऐसे में फिर बॉलीवुड स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं । रामनवमी (Ram Navami 2024) के पावन मौके पर हम आपको बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताएंगे जो भगवान श्रीराम के परम भक्त हैं ।

By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Published: Tue, 16 Apr 2024 11:57 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2024 11:57 PM (IST)
Ram Navami 2024: आलिया भट्ट से लेकर रणबीर कपूर तक, ये सितारे हैं भगवान श्रीराम के परम भक्त
ram navami 2024 (Photo Credit X )

 

loksabha election banner

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी सितारे ग्लैमर और चकाचौंध से भरी जिंदगी जीने के लिए मशहूर होते हैं। मगर फैशनेबल और लग्जरी लाइफ वाले कई सितारे ऐसे भी हैं, जो अध्यात्म से जुड़े हैं। बॉलीवुड के कई सितारे भगवान श्रीराम के भक्त हैं।

बिजी फिल्मी लाइफ के बावजूद कई ऐसे स्टार्स हैं जो भगवान श्रीराम की आराधना के बिना अपने दिन की शुरुआत तक नहीं करते। आज रामनवमी के पावन मौके पर हम आपको ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताएंगे जो भगवान श्रीराम के परम भक्त हैं।

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor और आलिया भट्ट ने बेटी राहा संग सीक्रेटली मनाई एनिवर्सरी, पत्नी की गोद में बैठे दिखे एक्टर

अरुण गोविल

अभिनेता अरुण गोविल ने भगवान श्रीराम के परम भक्त हैं। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में श्रीराम का किरदार निभाया था। अरुण गोविल को आज भी लोग भगवान की तरह पूजते हैं।

राम चरण

साउथ सुपरस्टार राम चरण भगवान श्रीराम के भक्त हैं। एक्टर के नाम में राम है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता हैं। बता दें, फिल्म आरआरआर में भी एक सीन में सुपर स्टार ने राम का किरदार निभाया था। अभिनेता ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया था कि वो भगवान राम के परम भक्त हैं। इसी साल 22 जनवरी को जब अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन था तो राम चरण अपनी पत्नी, पिता और मां के साथ अयोध्या पहुंचे थे।

अनुपम खेर

अनुपम खेर भगवान राम के बहुत बड़े भक्त हैं। इस बात का अंदाजा तब हुआ जब एक्टर हजारों की भीड़ में मुंह छुपाए अयोध्या में राम मंदिर भगवान के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने आमजन की तरह लाइन में लगकर श्रीराम का आशीर्वाद लिया था।

रणबीर-आलिया

बॉलीवुड का पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी भगवान राम के बड़े भक्तों में से एक हैं। दोनों ने अयोध्या में राम मंदिर के भव्य प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया था। अब जल्द पर्दे पर रणबीर राम के किरदार में नजर आएंगे।

गुरमीत चौधरी

एक्टर गुरमीत चौधरी भी राम भक्त हैं। उन्होंने भी पर्दे पर राम का किरदार निभाया है। साल 2008 में टीवी पर प्रसारित 'रामायण' में गुरमीत चौधरी भगवान राम के किरदार में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें-    Priyanka Chopra और Nick Jonas ने राम मंदिर में किए दर्शन, बेटी मालती के साथ कपल की खूबसूरत फोटो वायरल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.