रजनीकांत ने 'भगवान' को दी कामयाबी की शुभकामनाएं... Oh My God
सचिन पर बनी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म 26 मई को रिलीज़ हो रही है। डॉक्यूमेंट्री में सचिन की शुरुआती लाइफ़ और क्रिकेट के ज़रिए उनके भगवान बनने का सफ़र दिखाया जाएगा।
मुंबई। अपनी कामयाबी के लिए आशीर्वाद मांगने आप भगवान के पास जाते होंगे, मगर जो भगवान को ही सफलता के लिए शुभकामनाएं दे दे, वही रजनीकांत है। मगर, इस बार जिस 'भगवान' की बात हो रही है, वो क्रिकेट की दुनिया से हैं- सचिन तेंदुलकर।
अपनी फ़िल्मों के ज़रिए अपराजय और सर्वशक्तिमान महानायक का ख़िताब पा चुके रजनीकांत ने सचिन तेंदुलकर को उनकी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म के लिए विश किया है। वैसे इंडस्ट्री में कम ही लोग हैं, जिन पर रजनी सर की मेहरबानी या निगहबानी होती है। गॉड ऑफ़ क्रिकेट कहे जाने वाले सचिन उनमें से एक हैं। रजनीकांत ने ट्वीटर विश करते हुए लिखा है- प्रिय सचिन तेंदुलकर, सचिन... ए बिलियन ड्रीम्स के लिए मेरी शुभकामनाएं। भगवान भला करे।
ये भी पढ़ें: Pics- जब क्यूट भांजे आहिल के साथ घूमने निकले सलमान ख़ान
Dear @sachin_rt , my best wishes for the success of 'Sachin ... a billion dreams'. God bless.— Rajinikanth (@superstarrajini) April 18, 2017
सचिन पर बनी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म 26 मई को रिलीज़ हो रही है। इसे इंटरनेशनल फ़िल्ममेकर James Erskine ने डायरेक्ट किया है। डॉक्यूमेंट्री में सचिन की शुरुआती लाइफ़ और क्रिकेट के ज़रिए उनके भगवान बनने का सफ़र दिखाया जाएगा। बता दें कि रजनीकांत की अगली फ़िल्म 2.0 है, जो दीवाली पर रिलीज़ हो रही है। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार विलेन के रोल में हैं।