Move to Jagran APP

ऋषि कपूर का है मानना अब भी राज कपूर से फेमस कोई कपूर नहीं, जानें क्यों

ऋषि कहते हैं कि वह यह बात कभी समझ ही नहीं पाते हैं कि ऐसा क्यों है। लेकिन, यह उनका जादू है कि लोग आज भी उनकी फ़िल्मों और उनकी फ़िल्मों के संगीत के बारे में बात करते हैं।

By Shikha SharmaEdited By: Published: Sat, 17 Feb 2018 06:46 PM (IST)Updated: Mon, 19 Feb 2018 11:16 AM (IST)
ऋषि कपूर का है मानना अब भी राज कपूर से फेमस कोई कपूर नहीं, जानें क्यों
ऋषि कपूर का है मानना अब भी राज कपूर से फेमस कोई कपूर नहीं, जानें क्यों

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। ऋषि कपूर और रंधीर कपूर ने हाल ही में अपने पिता राजकपूर की याद में एक राजकपूर मेमोरियल अवार्ड की शुरुआत की है और उन्होंने इस साल वह पहला अवार्ड रमेश सिप्पी को दिया है। ऋषि ने इस दौरान राजकपूर को याद करते हुए कहा कि राज कपूर आज न होते हुए भी लोगों के ज़हन में जिंदा हैं। लोग उन्हें आज भी याद करते हैं।

loksabha election banner

ऋषि कहते हैं कि उनके पिता को गुज़रे आज 30 साल हो चुके हैं और हाल ही में वह जब जॉर्जिया और ताशकंद गये थे तब भी लोग उनसे उनकी ही फ़िल्म के बारे में बात कर रहे थे। ऋषि ने कहा कि लोग करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर की फ़िल्में भी देखते हैं। लेकिन फिर भी वह याद राज कपूर को सबसे अधिक करते हैं और उन पर प्रतिक्रिया देते हैं।

यह भी पढ़ें: प्रिया प्रकाश के तीरे-नज़र का ऋषि कपूर पर ऐसा असर कि कह दी इतनी बड़ी बात!

ऋषि कहते हैं कि वह यह बात कभी समझ ही नहीं पाते हैं कि ऐसा क्यों है। लेकिन, यह उनका जादू है कि लोग आज भी उनकी फ़िल्मों और उनकी फ़िल्मों के संगीत के बारे में बात करते हैं तो उन्हें लगता है कि आज भी राज कपूर ही सबसे लोकप्रिय कपूर हैं और वह उम्मीद करते हैं कि राज कपूर इसी तरह दर्शकों के दिलों में जिंदा भी रहेंगे।

यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर और करीना ने मिलकर मनाया पापा रणधीर कपूर का बर्थडे, देखें चुनिंदा तस्वीरें

बता दें कि रमेश सिप्पी को  'द राजकपूर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन एंटरटेनमेंट' से सम्मानित किया गया है। ऋषि कपूर ने इससे पहले भी यह बात दोहरायी है कि उन्हें कई लोगों ने राज कपूर पर बायोपिक बनाने के लिए आॅफर दिया है। लेकिन वह फिलहाल तब तक राज कपूर पर बायोपिक फ़िल्म नहीं बनायेंगे, जब तक उनकी मां कृष्णा राज कपूर हैं और वह यूं ही किसी को भी इसके राइट्स भी नहीं देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.