आर माधवन को क्यों लगा कि उनका सीधा हाथ नहीं है
फिल्म तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, थ्री इडियट्स आर माधवन की यादगार फिल्मों में से हैं।
मुंबई। अभिनेता आर माधवन की कंधे की सर्जरी हालही में हुई है। इस बारे में उन्होंने अपने अॉफिशियल इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है। साल 2016 में आई साला खडूस में आर माधवन आखिरी बार नज़र आए। इसके साथ वे अमिता साध स्टारर वेब सीरिज ब्रीद में भी नज़र आए। फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम आर माधवन हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुई थे। दरअसल, उनके कंधे की सर्जरी हुई थी। इस बारे में आर माधवन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आर माधवन ने अपनी अस्पताल में क्लिक की गई एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि, कंधे की सर्जरी हो गई है। फाइटर फिर से ट्रेक पर आ गया है। मजाक में उन्होंने लिखा कि, एेसा फील हो रहा है कि सीधा हाथ है ही नहीं।
यह भी पढ़ें: पति बोनी को मानती थीं श्रीदेवी अपना बेस्ट फ्रेंड, तस्वीरों में देखिये इनका प्यार
Shoulder surgery done... fighter back on track... cannot feel my right arm ha ha ha...
आपको बता दें कि, साल 2016 में आई साला खडूस के बाद से बॉलीवुड से गायब रहे आर माधवन बेब सीरीज़ ब्रीद के जरिये दर्शकों के बीच आए। आर माधवन की पिछले साल साऊथ में फिल्में रिलीज़ हुई हैं लेकिन अब वो हिंदी फिल्मों में लौट रहे हैं। वो चंदामामा दूर के में दिखेंगे, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में हैं। कुछ दिन पहले ख़बर आई थी कि वो रहना है तेरे दिल में के अगले भाग में भी हो सकते हैं। बता दें कि, आर माधवन बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है।
यह भी पढ़ें: जब अनुपम खेर ने श्रीदेवी की ‘बहन’ प्रभादेवी को ढूंढ निकला था, ऑफ़र भी आने लगे थे
फिल्म तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, थ्री इडियट्स आर माधवन की यादगार फिल्मों में से हैं।