Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रियंका चोपड़ा इनके कहने पर अब अकेले रहती हैं !

वैसे तो प्रियंका को एरोनॉटिकल इंजीनियर बनना था लेकिन उसका लक उसे फिल्मों में ले आया।

By ManojEdited By: Updated: Mon, 24 Oct 2016 03:42 PM (IST)
Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा को शुरू से ही अपने माता-पिता से बेहद लगाव रहा है लेकिन फिल्मी दुनिया की शोहरत ने उसे हमेशा घर से दूर कर दिया। प्रियंका अब अकेले रहती है लेकिन इस बात की इज़ाज़त तो उनकी माँ ने ही प्रियंका को दी है।

प्रियंका ने पिछले दिनों अपना होम प्रोडक्शन शुरू किया जिसके तरह वो रीजनल फ़िल्में बना रही है। इस प्रोडक्शन का कामकाज उनकी माँ मधु चोपड़ा संभालती है। एक बातचीत के दौरान उन्होंने बताया "मैंने ही उसे अकेले रहने को कहा है। इतनी बड़ी लड़की अब भी पैरेंट्स के साथ रहती है, ये अच्छा नहीं लगता। अकेले रहेगी तो दुनियादारी सीखेगी, साथ ही अपना ख़्याल रखना भी सीख लेगी।" मधु चोपड़ा के मुताबिक प्रियंका ने तो अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर फिल्मों में आने की मंशा ज़ाहिर की थी लेकिन तब परिवार के लोगों ने पहले पढ़ाई पूरी करने की सलाह दी।

Copy Cat? हॉलीवुड की इस फिल्म से मिलती जुलती होगी अमिताभ-आमिर की 'ठगी'

मधु चोपड़ा के अनुसार उनके जेठ ने साफ़-साफ़ कहा था कि प्रियंका बिटिया मुम्बई में अकेले नहीं रहेंगी इसलिए उन्होंने डॉक्टरी की प्रैक्टिस बंद कर प्रियंका के साथ मुम्बई आने का फैसला किया था। अब प्रियंका अपना अलग घर लेकर अकेले रहने का फ़ैसला कर चुकी है और प्रियंका के अकेले रहने के फैसले में वो उनके साथ हैं।

ये क्या ! 'काबिल ' के प्रोमो के लिए रितिक रोशन फूंकेंगे इतने करोड़

मधु चोपड़ा कहती हैं " जब से प्रियंका हॉलीवुड गयीं हैं तब से बेटी की ज़िन्दगी की घटनाओं की अधिकतर जानकारी अखबारों से ही मिलती है। प्रियंका के टैलेंट को लेकर मैं उसके बचपन से ही निश्चिन्त थी की वो जहां भी जायेगी, खूब नाम कमाएगी। वैसे तो प्रियंका को एरोनॉटिकल इंजीनियर बनना था लेकिन उसका लक उसे फिल्मों में ले आया।"