आज रात प्रियंका चोपड़ा पहुंच रही हैं मुंबई... करने गुस्ताख़ियां
प्रियंका को , वापस जा कर जुलाई से फ्लोर पर जा रही अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म Isn't it Romantic की तैयारी करनी हैं। बाद में वो एक और हॉलीवुड फिल्म A Kid Like Jake में भी काम करेंगी।
मुंबई। हो सकता है प्रियंका चोपड़ा अब एक ऐसी गुस्ताख़ी करने जा रही हों जिसके बाद आप उन्हें माफ़ भी कर देंगे और उनकी इस गलती को पसंद भी करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रियंका अब संजय लीला भंसाली की फिल्म काम कर सकती हैं, जिसका नाम गुस्ताख़ियां बताया जा रहा है।
ख़बर है कि अमरीका से दो हॉलीवुड फिल्मों को साइन करने के बाद एक ब्रेक लेकर प्रियंका चोपड़ा बुधवार की रात चार दिनों के लिए मुंबई पहुंच रही हैं। बताया जाता है कि इसी दौरान वो अपने प्रोडक्शन के कामों को निपटाने के साथ खुद के हिंदी फिल्म प्रोजेक्ट्स को लेकर बात आगे बढ़ाएंगी। बॉलीवुड में प्रकाश झा की जय गंगाजल के बाद प्रियंका ने कोई भी फिल्म नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक सबसे पहले वो संजय लीला भंसाली की फिल्म गुस्ताख़ियां को साइन कर सकती हैं। ये जानी मानी साहित्यकार अमृता प्रीतम के जीवन पर बनने वाली फिल्म है। बताया जा रहा है कि प्रियंका की इस फिल्म लेकर काफी दिलचस्पी है लेकिन इसके बारे में ऑफिशियल एनाउंसमेंट तभी किया जा सकता है जब इस फिल्म के लिए हीरो का लीड रोल फाइनल हो जाएगा।
यह भी पढ़ें:Fresh News: चूल्हे चौके में लगे सैफ और बूढ़ों से मुकाबला करेंगी विद्या बालन
अभी तक की आई ख़बरों के मुताबिक ये रोल शाहरुख़ खान या अभिषेक बच्चन कर सकते हैं, जो जाने माने गीतकार साहिर लुधियानवी का है। एक ज़माने में साहिर और अमृता के रिश्तों के बारे में काफी चर्चा रही। पिछले दिनों प्रियंका ने एक बातचीत में कहा था कि वो भंसाली को कभी ना नहीं कह सकतीं। जब भी कोई ऐसा मौका आएगा वो जरूर काम करेंगी।
यह भी पढ़ें:टाइगर की हिरोइन निधि अग्रवाल को इस बात से हुई घबराहट
इस बीच बताया जा रहा है कि मुंबई आने के बाद प्रियंका को एक नामी मैग्जीन के साथ फोटो शूट करना है और वापस जा कर जुलाई से फ्लोर पर जा रही अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म Isn't it Romantic की तैयारी करनी हैं। बाद में वो एक और हॉलीवुड फिल्म A Kid Like Jake में भी काम करेंगी।