प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका पादुकोण से झगड़े की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
हॉलीवुड में पहचान बनाने में लगीं प्रियंका और दीपिका की दोस्ती टूट गयी है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा का कुछ और ही कहना है। हालांकि दीपिका की इस बारे में अभी टिप्पणी नहीं आई है।
नई दिल्ली(पीटीआई)। प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका पादुकोण के बीच लड़ाई की खबरों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी हैं। पिछले कई दिनों से खबरें सुनने को मिल रही हैं कि प्रियंका और दीपिका के बीच अब दोस्ती नहीं रही। वे एक-दूसरे को दोस्त नहीं कॉम्पिटीटर मानती हैं। लेकिन प्रियंका का कहना है कि दीपिका से उनके रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आया है।
खबरें थीं कि हॉलीवुड में पहचान बनाने में लगीं प्रियंका और दीपिका की दोस्ती टूट गयी है। लेकिन प्रियंका ने एक कार्यक्रम में कहा, 'आप ने कहा कि हम दोस्त हैं। पहले आप कहते थे कि हम सबसे अच्छे दोस्त हैं तो अब यह कैसे बदल गया, क्यों और कैसे बदल गया? मैंने नहीं कहा कि यह (समीकरण) बदल गया, आपने कहा कि यह बदल गया।'
खरीदे हुए बकरों की कुर्बानी से नहीं मिलेगा पुण्य: इरफान खान
प्रियंका ने कहा, 'मैं साफ कर रही हूं कि जैसा पहले था वैसा अब भी है। आपका नजरिया बदल गया है और ऐसा नहीं होना चाहिए था।' प्रियंका मैक्सिम पत्रिका के एक विशेष अंक जारी किए जाने के मौके पर मीडिया से बात कर रही थी।
खबर थी कि आईफा अवार्ड के दौरान दीपिका ने प्रियंका के साथ 'बाजीराव मस्तानी' के सॉन्ग 'पिंगा..' पर परफॉर्म करने से इनकार कर दिया था। इस पर उन्होंने कहा, 'देखिए, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। इस सवाल का जवाब आईफा के ऑर्गेनाइजर दे सकते हैं।'
सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी को ये क्या बोल गए अनुराग कश्यप
हालांकि दीपिका पादुकोण की ओर से अभी तक इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं आई है।