Move to Jagran APP

छोटी बहन परिणीति का गाना सुनकर प्रियंका हुईं इमोशनल, जानिए क्या बोलीं

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी परिणीति की आवाज़ की तारीफ़ करते हुए गाने को सफल बताया है। सिद्धार्थ परी के साथ हंसी तो फंसी में लीड रोल निभा चुके हैं।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 12:41 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 01:44 PM (IST)
छोटी बहन परिणीति का गाना सुनकर प्रियंका हुईं इमोशनल, जानिए क्या बोलीं
छोटी बहन परिणीति का गाना सुनकर प्रियंका हुईं इमोशनल, जानिए क्या बोलीं

मुंबई। यशराज फ़िल्म्स की फ़िल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' से परिणीति चोपड़ा बतौर प्लेबैक सिंगर डेब्यू कर रही हैं। मंगलवार को परी का गाना इंटरनेट पर रिलीज़ हुआ और आते ही ये गाना छा गया है। परिणीति के फैंस को ही नहीं, गाना उनके साथी कलाकार भी तारीफ़ों के पुल बांध रहे हैं। 

loksabha election banner

आलिया भट्ट ख़ुद सिंगिंग की शौक़ीन हैं अपनी और फ़िल्मों में सिंगिंग करती रही हैं। हाइवे, हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया, उड़ता पंजाब, डियर ज़िंदगी और बद्रीनाथ की दुल्हनिया के गानों को आवाज़ दे चुकी हैं। आलिया ने  आलिया ने परिणीति के सिंगिंग डेब्यू पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए लिखा है- Lovely Lovely dear pari, new song on repeat. 

इसे भी पढ़ें- परिणीति की आवाज़ में मेरी प्यारी बिंदु का ये गाना आप दिनभर गुनगुनाएंगे 

मेरी प्यारी बिंदु में परिणीति के को-एक्टर आयुष्मान खुराना ने उनकी आवाज़ की तारीफ़ अपने अलग अंदाज़ में की है। आयुष्मान ने लिखा है कि परिणीति की आवाज़ बिल्कुल उनके नॉवल की हीरोइन जैसी है- स्मूथ और सेक्सी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी परिणीति की आवाज़ की तारीफ़ करते हुए गाने को सफल बताया है। सिद्धार्थ परी के साथ हंसी तो फंसी में लीड रोल निभा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें- 700 करोड़ बजट की इस महाभारत में अमिताभ बच्चन बनेंगे भीष्म

लेकिन जिस तारीफ़ का ख़ुद परिणीति को इंतज़ार होगा, वो उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरफ से आई है। इंटरनेशनल सिंगिंग से अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका ने परी की तारीफ़ करते हुए कहा है कि परिणीति के पिता और उनके पिता को परी पर गर्व होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.