सच निकली ख़बर , अकेले अकेले ये काम कर आई प्रियंका चोपड़ा
बताया जाता है कि प्रियंका का हाल के दिनों में जिस तरह कद बढ़ा है उसके कारण प्रियंका अपना अलग सा प्रेजेंस दिखाना चाहती हैं।
मुंबई। ' जागरण डॉट कॉम ' ने करीब डेढ़ महीने पहले ये ख़बर दी थी कि करण जौहर के फेमस टॉक शो ' कॉफी विथ करण ' के पांचवें सीजन में प्रियंका चोपड़ा ने अकेले जाने की शर्त रखी है। शर्त पूरी हुई और प्रियंका , करण की कॉफी पी कर आ गईं।
जी हां , प्रियंका चोपड़ा ने करण के शो का एपिसोड शूट कर लिया है। शो में वो अकेले ही गई थीं। अपनी शर्त के मुताबिक। बता दें कि अपने शो क्वांटिको के दूसरे भाग की शूटिंग के समय करण की टीम ने जब प्रियंका से बात की थी तो उन्होंने कहा था कि वो शो में अकेले ही आएंगी। शुरू में करण की टीम इस बात को लेकर राज़ी नहीं थी क्योंकि शो में आमतौर पर सितारे जोड़ियों में ही आते हैं। बताया जाता है कि प्रियंका का हाल के दिनों में जिस तरह कद बढ़ा है उसके कारण प्रियंका अपना अलग सा प्रेजेंस दिखाना चाहती हैं। बताया जा रहा है कि इसी हफ़्ते भारत लौटी प्रियंका ने सोमवार को मुंबई के यशराज स्टूडियो में जा कर कॉफी विथ करण का एपिसोड शूट किया। वो मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में शो में गई थीं।
सलमान को लेकर संजय दत्त ने दिया ऐसा बयान कि बढ़ जाएंगी दोस्ती की दरारें !
इस बीच प्रियंका को एक और गुड न्यूज़ मिली है। प्रियंका चोपड़ा को हेयर केयर ब्रांड पैंटीन का ग्लोबल एम्बेसेडर बनाया गया है। वो इस ब्रांड को इंटरनेशनल लेवल पर एंडोर्स करने वाली इंडिया की पहली स्टार होंगी। प्रियंका ने एक बयान जारी कर इस बात पर ख़ुशी जताई है।