Pics : शिल्पा शेट्टी सिखा रही हैं और करीना कपूर ख़ान कर रही हैं Yoga
एक तरफ शिल्पा शेट्टी योगा की ट्रेनिंग दे रही हैं तो दूसरी ओर करीना कपूर ख़ान भी योगा क्लास से बाहर आती दिखाई दे रही हैं।
मुंबई। योगा के इतने फायदे हैं कि कॉमन मैन से लेकर सेलेब्स तक इसे करते हैं। यही कारण है कि, बॉलीवुड की हसीनाएं अपने आपको फिट और एक्टिव रखने के लिए लगातार योगा करती हैं।
आपको बता दें कि, एक जगह शिल्पा शेट्टी योगा सिखा रही हैं वहीं करीना कपूर खान योगा कर रही हैं। आप खुद देख लीजिए इन हसीनाओं की तस्वीरें। बॉलीवुड में लंबे समय तक काम कर चुकी शिल्पा शेट्टी इन दिनों टीवी रिएलिटी शो में बतौर जज दिखाई देती हैं। लेकिन उनका योगा वाला काम कभी भी नहीं भूलती।
यह भी पढ़ें: सोहा अली प्रेग्नेंट, इसी साल परिवार में आयेगा नन्हा मेहमान
वो खुद तो योगा करती ही हैं बल्कि औरों को भी इसके लिए मोटिवेट करती हैं।
बता दें कि, हालही में शिल्पा शेट्टी ने जयपुर में हजारों लोगों को योगा की ट्रेनिंग दी।
इस दौरान शिल्पा ने अलग-अलग प्रकार के योगा आसन के बारे में लोगों को बताया।
बात करें करीना कपूर ख़ान की तो तैमूर को जन्म देने के बाद करीना फिर से बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए तैयार हैं।
करीना लगातार योगा क्लासेस जाती हैं जहां पर उन्हें स्पॉट किया गया।
इन दोनों एक्ट्रेस को देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि, इनकी लाइफ में योगा की कितनी अहमियत है।