इस उम्र में नेहा धूपिया के साथ ठुमके लगाएंगे धर्मेंद्र!
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया एक पंजाबी फिल्म में अभिनेता धर्मेद्र के साथ ठुमके लगाती नजर आएंगी। फिल्म निर्माता सुभाष घई 'डबल द ट्रबल' नाम की
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया एक पंजाबी फिल्म में अभिनेता धर्मेद्र के साथ ठुमके लगाती नजर आएंगी। फिल्म निर्माता सुभाष घई 'डबल द ट्रबल' नाम की पंजाबी फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें 'ही मैन' धर्मेंद्र डबल रोल में नजर आएंगे।
फिल्म में नेहा अतिथि भूमिका में नजर आएंगी। उन पर एक विशेष गाना भी फिल्माया जाएगा, जिसे मीत ब्रदर्स ने कंपोज किया है। नेहा और उनकी मां दोनो ही धर्मेंद्र की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। बकौल नेहा, मैंने प्रस्ताव को पहले ही स्वीकार कर लिया था लेकिन जब मेरी मां को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने कहा कि इसे ठुकराने का कोई मतलब ही नहीं था।
पढ़ें: धर्मेंद्र की बेटी की शादी में इश्क लड़ाते पकड़े गए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण