अब भी उदय चोपड़ा से इश्क लड़ा रही हैं नरगिस फाखरी?
खबरें आ रही थी कि दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी इस साल जून में अलग हो
मुंबई। खबरें आ रही थी कि दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी इस साल जून में अलग हो गए थे। लेकिन हाल ही में उदय की तरफ से दी गई दिवाली पार्टी में नरगिस नज़र आईं, जिससे उनके एक बार फिर साथ आने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
दोनों के बीच लंबी दूरी अलगाव का कारण बना था। नरगिस मुंबई में रहती हैं जबकि उदय लॉस एंजलिस में रह रहे हैं और उन्होंने वहां अपना प्रोडक्शन हाउस खोला है। इसके अलावा नरगिस अपने करियर पर ध्यान लगाना चाहती हैं जबकि उदय कमिटमेंट चाहते थे। उदय कई बार सोशल मीडिया पर नरगिस के लिए अपने प्यार को बयां कर चुके हैं लेकिन बाद में वो अलग हो गए।
शुक्रवार की शाम मुंबई में पार्टी के दौरान अभिनेत्री उदय चोपड़ा, रितिक रोशन और सिकंदर खेर के साथ नज़र आईं। रितिक ने दोनों को साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए भी कहा। एक करीबी सूत्र ने बताया, 'रिश्ते को खत्म करने से पहले वो काफी समय तक ऑन एंड ऑफ रिलेशनशिप में थे। हालांकि उनके बीच लॉन्ग डिस्टेंस एक समस्या थी, लेकिन उन्होंने मतभेद सुलझा लिए हैं और वापस साथ आ गए हैं।'
रितिक और नरगिस हाल ही में एक रेस्त्रां-बार में नज़र आए, जिसके बाद उदय भी उनसे मिलने पहुंचे।