नच बलिये 8 की शुरुआत कुछ ऐसे हुई, धमाकेदार परफॉरमेंस और मजेदार जजेस
मोनालिसा-विक्रांत के भोजपुरी गाने से लेकर दिव्यंका-विवेक के रोमांस और भारती सिंह-हर्ष के एक्ट तक सभी ने इन नई जोड़ी के परफॉरमेंस को बहुत एन्जॉय किया।
मुंबई। डांस रियलिटी शो नच बलिये के सांतवे सीजन की शुरुआत हो गई है। जजेस, कंटेस्टेंट्स और दर्शक हर कोई इसके लिए बहुत एक्साइटेड हैं। आपको बता दें कि सामने आई है इस शो के पहले एपिसोड की कुछ तस्वीरें।
रोमांस वाला डांस के थीम पर बन रहे इस सीजन में कई प्यारे कपल हैं। मोनालिसा-विक्रांत के भोजपुरी गाने से लेकर दिव्यंका-विवेक के रोमांस और भारती सिंह-हर्ष के एक्ट तक सभी ने इन नई जोड़ी के परफॉरमेंस को बहुत एन्जॉय किया। शोहेब-दीपिका, उत्कर्षा -मनोज और सिद्धार्थ-तृप्ति के परफॉरमेंस पर तो जजेस को स्टैंडिंग ओवेशन देने पर मजबूर हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें- अर्जुन कपूर ने किया अपनी मां को याद, बॉलीवुड सलेब्स ने भी दिखाया प्यार
रही बात जजेस की तो सोनम कपूर, टेरेंस लेविस और मोहित सूरी ने भी यहां खूब मज़े किये। सोनाक्षी ने पहले एपिसोड के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने इसे बहुत एन्जॉय किया और अब आने वाले दिनों के लिए वो और ज्यादा एक्साइटेड हैं। सोनाक्षी ने कहा कि, " मैं एक रोमांटिक पर्सन हूं और डांस के साथ रोमांस....यह सीजन बिलकुल रॉकिंग होने वाला है।" यहां देखिये तस्वीरें -