मिलिंद सोमण भी 'बाजीराव मस्तानी' में निभाएंगे अहम किरदार?
मिलिंद सोमण हाल ही में एक चैलेंजिंग रेस 'आयरन ट्रायथलॉन' जीतने के लिए सुर्खियों में थे। 50 की उम्र में भी उन्होंने विदेशी धरती पर 'आयरमैन' का खिताब हासिल कर सभी को चौंका दिया। खैर, उन्हें कभी भी उन फिल्मों के लिए याद नहीं किया जाता, जिन्हें उन्होंने मॉडल से
नई दिल्ली। मिलिंद सोमण हाल ही में एक चैलेंजिंग रेस 'आयरन ट्रायथलॉन' जीतने के लिए सुर्खियों में थे। 50 की उम्र में भी उन्होंने विदेशी धरती पर 'आयरमैन' का खिताब हासिल कर सभी को चौंका दिया। खैर, उन्हें कभी भी उन फिल्मों के लिए याद नहीं किया जाता, जिन्हें उन्होंने मॉडल से एक्टर बनने के बाद किया।
रणबीर से सगाई पर कट्रीना ने किया इंकार और शादी पर बोलीें...!
हालांकि उनके बारे में ये धारणा भी बदल सकती है, क्योंकि खबर है कि उन्हें संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में एक अहम किरदार के लिए साइन किया गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण आैर प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारे हैं।
जानें, अक्षय की ऑनस्क्रीन बेटी के बारे में क्या कहा सलमान ने
एक रिपोर्ट के मुताबिक, मिलिंद सोमण इस फिल्म में पेशवा के एक मंत्री की भूमिका में नजर आएंगे। ऐसे में वो इस फिल्म में तलवारबाजी और युद्ध करते भी दिखेंगे। इसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग भी ली है। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' अगले साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है।