तो अब इनके साथ डेट कर रही हैं सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन अपने रिश्तों को लेकर हमेशा ही बहुत साफ रही हैं। उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन उन्हें निजी रिश्तों में कभी सफलता नहीं मिली। एक बार फिर सुष्मिता के जीवन में एक शख्स ने दस्तक दी है।
मुंबई [गौरव दुबे]। सुष्मिता सेन अपने रिश्तों को लेकर हमेशा ही बहुत साफ रही हैं। उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन उन्हें निजी रिश्तों में कभी सफलता नहीं मिली। एक बार फिर सुष्मिता के जीवन में एक शख्स ने दस्तक दी है। उनका नाम मुंबई के एक बिजनेस मैन के साथ जोड़ा जा रहा है। जी हां मैडम इन दिनों रितिक भसीन नाम के शख्स के साथ डेटिंग करती नजर आ रही हैं।
रितिक मुंबई के रहने वाले हैं। मुंबई में इनके नाइटक्लब चलते हैं। चर्चा है कि दोनों की दोस्ती काफी समय से है। सुष्मिता और रितिक कई बार एक साथ देखे गए हैं। ये बात तब ज्यादा साफ हुई, जब सुष्मिता हाल ही में रितिक के साथ मुंबई के रेस्टोरेंट में डिनर करती हुई कैमरे में कैद हो गईं। जब सुष्मिता को कैमरे में पोज देने के लिए कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया।
हालांकि सुष्मिता इस बारे में कुछ भी कहने से बच रही हैं। ऐसा नहीं है कि सुष्मिता और रितिक को पहली बार साथ देखा गया है। इससे पहले भी दोनों कई बार साथ घूमते दिखाई दिए थे। इससे पहले सुष्मिता का नाम क्रिकेटर वसीम अकरम से जोड़ा जाता था।