फिल्मकार मणिरत्नम बीमार, अस्पताल में भर्ती
मशहूर फिल्मकार मणिरत्नम को ह्रदय संबंधी तकलीफ के कारण दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन ने इस मामले में ज्यादा जानकारी जानकारी देने से इन्कार किया है। हालांकि, उन्होंने इतना जरूर कहा कि फिल्मकार की हालत स्थिर है। उनके परिवार का भी कोई सदस्य इस
नई दिल्ली। मशहूर फिल्मकार मणिरत्नम को ह्रदय संबंधी तकलीफ के कारण दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन ने इस मामले में ज्यादा जानकारी जानकारी देने से इन्कार किया है। हालांकि, उन्होंने इतना जरूर कहा कि फिल्मकार की हालत स्थिर है। उनके परिवार का भी कोई सदस्य इस बारे में कोई जानकारी देने से बच रहा है।
58 वर्षीय फिल्मकार मणिरत्नम की हालिया रिलीज तमिल फिल्म ओके कनमानी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज के चार दिनों के भीतर फिल्म ने 14 करोड़ का कारोबार किया है। 30 साल के अपने करियर में मणिरत्नम ने 20 फिल्में बनाई हैं, जिनमें रोजा (1992), बॉम्बे (1995), दिल से (1998), युवा (2004) और गुरु (2007) जैसी सफलतम हिंदी फिल्में भी शामिल हैं। उन्होंने आर माधवन, ऐश्वर्या राय, एआर रहमान जैसी प्रतिभाओं को लॉन्च किया है।