तब्बू या माधुरी दीक्षित में से कौन बनेगी आलिया भट्ट की मॉम?
डायरेक्टर अभिषेक वर्मन की ये दूसरी फिल्म होगी। उन्होंने '2 स्टेट्स' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था, जिसमें अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल्स में थे।
मुंबई। 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के अलावा एक और फिल्म में वरूण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी साथ आ रही है। धर्मा प्रोडक्शंस की ये फिल्म है 'शिद्दत', जिसे अभिषेक वर्मन डायरेक्ट कर रहे हैं।
शूटिंग शुरू होने से पहले ही ये फिल्म इसकी स्टार कास्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई है। फिल्म में वरूण-आलिया के अलावा पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ के होने की खबर आ रही है। इस रोल में पहले अर्जुन कपूर को कंसीडर किया जा रहा था। वहीं फिल्म में आलिया की मॉम का रोल निभाने के लिए तब्बू और माधुरी दीक्षित जैसी अदाकाराओं को एप्रोच किया गया है।
इसे भी पढ़ें: चमेली की शादी में परिणीति के हीरो होंगे ये पंजाबी एक्टर
अभिषेक वर्मन की ये दूसरी फिल्म होगी। उन्होंने '2 स्टेट्स' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था, जिसमें अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल्स में थे। आलिया की अगली फिल्म 'डियर जिंदगी' है, जिसे गौरी शिंदे डायरेक्ट कर रही हैं। वहीं वरूण की फिल्म 'ढिशूम' इसी हफ्ते रिलीज होने वाली है।