कितने क्यूट हैं शाहरुख के बेटे अबराम, देखिए उनकी नटखट अदा
शाहरुख खान और करण जौहर ने अबराम की एक कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन फोटो में अबराम काफी क्यूट लग रहे हैं।
नई दिल्ली(जेएनएन)। शाहरुख खान के नन्हें से बेटे अबराम इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अपनी क्यूटनेस से वो लोगों को दिवाना बना रहे हैं। आईपीएल का मैदान हो या करण जौहर की बर्थडे पार्टी उनकी प्यारी सी मस्तीभरी शरारतें हर जगह देखने को मिल रही है।
PHOTO: अर्जुन रामपाल के इस अंदाज को देख हो जाएंगे उनके 'फैन'
ये फोटो करण जौहर के बर्थडे पार्टी की है, जहां ढेर सारी कलरफुल बॉल के बीच आपको नन्हें से अबराम छिपे हुए नजर आएंगे। शाहरुख ने इंटाग्राम पर बेटे की ये फोटो शेयर की है।
वहीं करण ने भी अबराम की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो ढेर सारी बॉल के बीच में लेटे नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों में शरारत साफ नजर आ रही है। करण ने इस फोटो के साथ लिखा है 'मेरा फेवरेट ब्वॉय मेरी बर्थडे पार्टी मना रहा है।'
जेल से आने के बाद काम पर लौटे संजय दत्त, फेस किया कैमरा
वैसे तो शाहरुख के तीनों बच्चे उनके दिल के करीब हैं, लेकिन नन्हें से अबराम की शरारतें उन्हें भी बच्चा बना देती हैं। हाल ही में आइपीएल के दौरान मैदान में दोनों एक दूसरे पर मूंह से पानी फेंकते नजर आए थे, दोनों का ये प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अब अबराम हैं, ही इतने क्यूट कि उनके साथ मस्ती करने के लिए हर कोई बच्चा बनने के लिए तैयार हो जाएगा।