Move to Jagran APP

धवनी की आवाज में सुनिए बद्रीनाथ की दुलहनिया का हमसफर सॉन्ग

'हमसफर' का अकाउस्टिक वर्जन रिलीज़ हुआ है जिसे यंग सिंगर धवनी भानुशाली ने आवाज दी है।

By Rahul soniEdited By: Published: Sat, 15 Jul 2017 11:55 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jul 2017 11:55 AM (IST)
धवनी की आवाज में सुनिए बद्रीनाथ की दुलहनिया का हमसफर सॉन्ग

मुंबई। फिल्म 'बद्रीनाथ की दुलहनिया' के फेमस सॉन्ग 'हमसफर' का अकाउस्टिक वर्जन रिलीज़ हुआ है जिसे यंग सिंगर धवनी भानुशाली ने आवाज दी है। यह अॉडियंस को खूब पसंद भी आ रहा है। 

loksabha election banner

वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'बद्रीनाथ की दुलहनिया' का फेमस सॉन्ग 'हमसफर' को अब आप सिंगर धवनी भानुशाली की आवाज में सुन सकते हैं। दरअसल, इस सॉन्ग को धवनी ने अकाउस्टिक वर्जन में सुरमई आवाज दी है। इस सॉन्ग के अकाउस्टिक वर्जन को अखिल सचदेव ने कंपोज़ और अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। इसको लेकर धवनी का कहना है कि, मुझे हमसफर ओरिजिनल सॉन्ग पसंद है चूंकि उसमें बहुत इमोशंस हैं। आपको बता दें कि, इससे पहले धवनी ने गुलाबी आंखें और शेप अॉफ यू का मैश अप वर्जन भी गाया था जो इंटरनेट पर बहुत पॉपुलर हुआ था। 

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर वालों को दी ऐसी सलाह कि ख़ुश हो जाएगा इंडियन सिनेमा

बताते चलें कि, 19 साल की धवनी मैनेजमेंट कोर्स कर रही हैं। उन्होंने हिमेश रेशमिया द्वारा हुए एक गेट-टुगेदर इवेंट में पहली बार गाना गाया था। उस समय उनकी आवाज को खूब पसंद किया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.