अमेरिकी लोक गायक पीट सीगर का निधन
कोलकाता। महान अमेरिकी लोक गायक पीट सीगर का अमेरिका के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे
कोलकाता। महान अमेरिकी लोक गायक पीट सीगर का अमेरिका के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। सीगर ने 1963 में कोलकाता में बंगाली गीतकार एवं गायक कबीर सुमन के साथ महात्मा गांधी का प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजा राम, सबको सन्मति दे भगवान' गाकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
पढ़ें : रहते थे कभी जिनके दिल में हम
सीगर के पोते केसी जैक्सन के मुताबिक न्यूयॉर्क के अस्पताल में सोमवार उन्होंने आखिरी सांस ली। बीते दिसंबर में पीटर के दिल का वाल्व बदलने के लिए सर्जरी की गई थी। जैक्सन ने बताया कि वह आपरेशन पूरी तरह सफल रहा था और वह स्वस्थ भी हो गए। संसार को विदा कहने से छह दिन पहले ही उन्हें अस्पताल लाया गया था। जैक्सन ने बताया कि पिछले तीन दिन से वह कुछ बोल नहीं पा रहे थे।
'वी शैल ओवरकम (हम होंगे कामयाब)' को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने वाले पीट सीगर ने 1963 में पहली बार कोलकाता का दौरा किया था। इसी दौरान उन्होंने कबीर सुमन जो अब तृणमूल कांग्रेस से लोकसभा के सांसद हैं, के साथ रघुपति राघव राजा राम गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया था। सीगर ने बाद में एक साक्षात्कार में कहा था कि जब उन्होंने बंगाल के एक छोटे से गांव में लोगों को बंगाली में 'वी शैल ओवरकम' गुनगुनाते सुना तो वह अभिभूत हो गए थे। छोटे से गांव में भी उन्हें एक व्यक्ति ने पहचान लिया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर