लैक्मे फैशन वीक में दिखा हसीनाओं का जलवा
लैक्मे फैशन वीक जारी है। रोज सेलेब्स की प्रेजेंस में शो चल रहे हैं। सेलेब्स भी रैंप पर उतर कर फैशन का जलवा बिखेर रहे हैं।
मुंबई। लैक्मे फैशन वीक में फैशन का जलवा देखने को मिल रहा है। शो के दौरान करिश्मा कपूर, अदिति राव हैदरी, उर्वशी राउतेला और डेजी शाह जैसे सितारों ने रैंप वाक किया।
मुंबई में चल रहे लैक्मे फ़ैशन वीक के चौथे दिन करिश्मा कपूर ने एक अलग तरह के शो में हिस्सा लिया। खास बात यह है कि यह शो पहली बार सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर लाइव हुआ। इस मौके पर करिश्मा ने माना कि शो में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल पहली बार हुआ है और उन्हें इस नए चेंज का हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है। करिश्मा कपूर ने शैम्पेन कलर की ड्रेस पहन रखी थी जिसे अर्पिता मेहता ने डिजाइन किया था। उर्वशी राउतेला ने ब्लू कलर का टॉप और इसी कलर की पेंट पहन रखी थी और ऊपर से लाल और सफेद कलर का कोट पहन रखा था। वहीं डेजी शाह ने फैशन डिजायनर अमित जीटी का गॉउन पहन रखा था जिसे उन्हें बनाने में 300 घंटे या 12 दिन से ज्यादा का समय लगा था। दुल्हन की तरह सजी अदिति राव हैदरी ने भी रैंप वॉक किया। शो के दौरान अलका याग्निक, मानसी स्कॉट, शबाना आज़मी, सुरीली गोयल, रमोना नारंग जैसे सेलेब्स शामिल हुए। तरुण तहलियानी, अमित जीटी, निशिका लुल्ला जैसे बड़े डिजायनर ने अपने कलेक्शन पेश किये। निशिका लुल्ला का शो देखने नीता लुल्ला भी पहुँची थी।
अक्षय की प्रेम कथा में ट्विस्ट , ये गर्लफ्रेंड भी मिल गई
लैक्मे फैशन वीक जारी है। रोज सेलेब्स की प्रेजेंस में शो चल रहे हैं। सेलेब्स भी रैंप पर उतर कर फैशन का जलवा बिखेर रहे हैं।