करीना के बेटे का एक और है नाम , मौसी ने बता दिया
गौरतलब है कि सैफ और करीना का बेटा जन्म के बाद से ही तब विवादों में आ गया था जब लोगों को पता चला कि उसका नाम तैमूर रखा गया है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। करीना कपूर का बेटा तैमूर इन दिनों खान और कपूर खानदान का लाड़ला बना हुआ है। हर कोई उसे प्यार ने अपने तरीके से बुलाता है लेकिन मम्मी ने तो अपने नन्हें नवाब का एक और नाम रख दिया है। ये खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि तैमूर की मौसी यानि करीना कपूर की बहन करिश्मा ने किया है।
हाल ही में हुए एक कार्यक्रम में करिश्मा ने बताया कि सब उसे 'लिटल जान' कह कर बुलाते हैं। हाल ही में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए हुए एक कार्यक्रम में पहुंची करिश्मा कपूर ने कहा कि 'ही इज आर लिटिल जान। और क्या मैं कहूँ।' इस मौके पर तैमूर का नाम लेते ही उनके चेहरे की ख़ुशी देखने लायक थी। इस मौके पर महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की बीवी अमृता फड़नवीस भी मौजूद थी।
भोजपुरी के धनुष की फिल्म का होगा ग्रैंड प्रीमियर, जाएंगे बॉलीवुड वाले
गौरतलब है कि सैफ और करीना का बेटा जन्म के बाद से ही तब विवादों में आ गया था जब लोगों को पता चला कि उसका नाम तैमूर रखा गया है। लोगों ने उस क्रूर शासक जैसा नाम रखने पर करीना और सैफ की जमकर आलोचना की जिस पर सैफ और करीना को आ कर बताया पड़ा कि उनके बेटे का नाम जिस तैमूर शब्द को लेकर रखा गया है उसका मतलब आयरन होता है।