करीना नहीं, ये एक्ट्रेस थी आर बाल्कि की पहली पसंद!
करीना कपूर जल्द ही आर बाल्कि की अगली फिल्म में अर्जुन कपूर के ऑपोजिट नजर आएंगी। लेकिन अगर खबरों की मानें तो इस रोल के लिए करीना कपूर पहली पसंद नहीं थी। खबरों की मानें तो इस रोल के लिए पहले अनुष्का शर्मा को लेने का प्लान था। हालांकि बाद
मुंबई। करीना कपूर जल्द ही आर बाल्कि की अगली फिल्म में अर्जुन कपूर के ऑपोजिट नजर आएंगी। लेकिन अगर खबरों की मानें तो इस रोल के लिए करीना कपूर पहली पसंद नहीं थी।
खबरों की मानें तो इस रोल के लिए पहले अनुष्का शर्मा को लेने का प्लान था। हालांकि बाद में प्लान बदल लिया गया। सूत्र ने कहा, 'बाल्कि पहले इसे अनुष्का के साथ प्लान कर रहे थे। तो जब उन्होंने इस बात का ऐलान किया कि करीना को कास्ट कर लिया गया है तो काफी हैरानी हुई।'
बाल्कि ने इस साल अप्रैल में ही अर्जुन कपूर को साइन कर लिया था लेकिन एक महीने के बाद एक्ट्रेस की घोषणा की गई। अर्जुन के पापा बोनी कपूर और बोनी की पत्नी श्रीदेवी के साथ बाल्कि के अच्छे संबंध हैं। 2012 में आई श्रीदेवी की कमबैक फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' का डायरेक्शन बाल्कि की पत्नी गौरी शिंदे ने किया था।
फिल्म 'जज्बा' के सेट से ऐश्वर्या राय का फोटो हुआ लीक
अर्जुन कई बार करीना के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर चुके थे और उनके साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं।
बाल्कि ने कहा, 'जिस स्क्रिप्ट पर फिलहाल मैं काम कर रहा हूं, वो अर्जुन और करीना के लिए लिखी गई थी।' जब अनुष्का को लेने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया।
इस फिल्म में अर्जुन और करीना एक शादीशुदा कपल के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन कैमियो करेंगे।