मुश्किलें घटाने को करण जौहर ने कम की फ़वाद ख़ान के रोल लंबाई!
एमएनएस फ़वाद को फ़िल्म से हटाने की मांग कर रही है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने फ़िल्म को रिलीज़ ना होने देने की धमकी दी है।
मुंबई। ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज़ को स्मूद बनाने के लिए करण जौहर हर वो मुमकिन कोशिश कर रहे हैं, जो संभव है। यहां तक कि अब उन्होंने फ़वाद ख़ान के रोल को भी एडिट कर दिया है।
दिलचस्प बात ये है कि फ़िल्म में फ़वाद ख़ान का रोल पहले एक्सटेंडेड केमियो था, मगर काटने के बाद अब वो काफी छोटा कर दिया गया है। इसके अलावा फ़वाद के नेशनालिटी भी बदल दी गई है। पहले उन्हें पाकिस्तानी मूल का दिखाया गया था, लेकिन अब इंडियन दिखाया जा रहा है। ऐ दिल है मुश्किल में फ़वाद अनुष्का शर्मा के ब्वॉयफ्रेंड का किरदार निभा रहे हैं, जो उन्हें छोड़कर चला जाता है। दिलचस्प बात ये है कि करण ने फ़वाद को उनकी बड़ी फ़ैन फॉलोइंग देखते हुए फ़िल्म का हिस्सा बनाया था, लेकिन अब वो ही ऐ दिल है मुश्किल की सबसे बड़ी मुश्किल बन गए हैं।
फ़ोर्स 2 के लिए जॉन अब्राहम ने उठाया अपनी लाइफ़ का सबसे बड़ा रिस्क
भारत-पाकिस्तान के बीच बदले हुए हालातों के मद्देनज़र अब उनको लेकर ही सबसे बड़ा विवाद है। एमएनएस फ़वाद को फ़िल्म से हटाने की मांग कर रही है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने फ़िल्म को रिलीज़ ना होने देने की धमकी दी है। करण ने इस मुद्दे पर अपना बयान जारी करके अपना पक्ष रखा था, पर एमएनएस झुकने को तैयार नहीं। अब देखते हैं कि फ़वाद के रोल की लंबाई कम होने से फ़िल्म का विरोध कम होता है या नहीं।