इस शर्मा ने लगा दी कपिल शर्मा की क्लास
खास बात यह थी कि जिस किताब से अनुष्का प्रोवर्ब्स पढ़ रही थीं, वह किसी सीनियर सिटीजन ने कपिल को गिफ्ट की थी। इस एपिसोड का प्रसारण इस हफ्ते किया जायेगा।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कपिल शर्मा अपने बारे में हमेशा ही यह बात जगजाहिर करते रहते हैं कि, उनकी अंग्रेजी अच्छी नहीं है। यहां तक कि करन जौहर के शो में भी उन्होंने अंग्रेजी में बातचीत नहीं की। अब एक बार फिर से उन्हीं के शो 'द कपिल शर्मा शो' में कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें अपनी अंग्रेजी की टीचर मिल गई।
आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि, वह इंग्लिश टीचर कोई और नहीं बल्कि 'फिल्लोरी' की शशि यानि अनुष्का शर्मा हैं। जी हां, आपने सही समझा इस शो के सेट पर शर्मा जी ने ही शर्मा जी की क्लास लगा दी है। अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म 'फिल्लोरी' के प्रोमोशन के लिए शो का हिस्सा बनी थीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनुष्का ने कुछ इस अंदाज में कपिल शर्मा की क्लास लगाई। वह ऐसे कि अनुष्का ने कुछ हिंदी के प्रोवर्ब्स पढ़े और कपिल से कहा कि वह इसे अंग्रेजी में अनुवाद करें। कपिल ने खूब मजे ले लेकर इसके ट्रांसलेशन किए। उनकी अंग्रेजी की यह हालत देखकर अनुष्का यह बात समझ गईं कि कपिल को अंग्रेजी सिखाना बेहद कठिन है।
शाहरुख़ की कार से फोटोग्राफर का पैर कुचला, किंग खान गाड़ी से ले गए अस्पताल
अब अगर अनुष्का भी कपिल की हिंदी नहीं सुधार पाई हैं तो जाहिर है कपिल किसी से भी नहीं सीखने वाले। बहरहाल, उनकी अंग्रेजी अच्छी हो या न हो, लेकिन वे लोगों को हंसाने में खूब माहिर हैं, और इसमें उनका कोई सानी नहीं। यह बात तो तय है।
‘Mogul’ में अक्षय कुमार निभाएंगे गुलशन कुमार का रोल
खास बात यह थी कि जिस किताब से अनुष्का प्रोवर्ब्स पढ़ रही थीं, वह किसी सीनियर सिटीजन ने कपिल को गिफ्ट की थी। इस एपिसोड का प्रसारण इस हफ्ते किया जाएगा।