कंगना रनौत और करण जौहर के बीच अब कोई मनमुटाव नहीं, ये रहा सबूत
नेपोटिज्म के मुद्दे पर करण और कंगना के बीच बहुत समय से मनमुटाव चल रहा था।
अनुप्रिया वर्मा,मुंबई। कंगना रनौत और करण जौहर के बीच लंबे समय से नेपोटिजम को लेकर मनमुटाव हो रहा था। दोनों के बीच बॉलवुड में लंबे समय तक विवाद रहा। लेकिन अचानक ना जाने ऐसा क्या हुआ जो कंगना और करण में अचानक से प्यार उमड़ कर आ गया है। और यह कमाल हुआ है स्टार प्लास के नए शो इंडिया नेक्स्ट सुपरस्टार के मंच पर।
कंगना और करण एक दूसरे से इस तरह मिले है, जैसे करण की ही फिल्म कुछ कुछ होता है में राहुल और अंजलि का झगड़ा हुआ करता था। और फिर दोनों फ्रेंड बन जाते थे। कंगना ने यह घोषणा की ही थी कि वह शो का हिस्सा बनने जा रही है और अब तो एक साथ तस्वीर भी आ गई है। ख़बर है कि दोनों ने एक दूसरे को मंच पर बहुत प्यार से गले लगाया और गले मिलने पर दोनों साथ में खूब हंसने लगे। दोनों एक दूसरे से इस तरह मिले, जैसे लग रहा हो कि दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों काफी दिनों से एक दूसरे से मिले ना हो। ख़बर है कि कंगना को इस शो का हिस्सा बनने के लिए अच्छी फीस मिली है। करण को भी इस बात से कोई परेशानी नहीं हुई है और दोनों ने अच्छे तरीके से शो के सेट पर एक दूसरे के साथ बर्ताव किया। तो अब ऐसा माना जा सकता है कि इसके साथ ही नेपोटिज्म की बहस पर अब विराम लग जाएगा।
यह भी पढ़ें: New Film: चाहे श्रद्धा कपूर हंसायें या डरायें राजकुमार, पर चलेगी तो 'स्त्री' की
आपको बता दें कि, नेपोटिज्म के मुद्दे पर करण और कंगना में मनमुटाव चल रहा था। एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान भी करण ने कंगना का मजाक उड़ाया था। 2017 में ये मुद्दा ख़ूब गर्माया था। करण और कंगना ने एक दूसरे पर बयानबाज़ी में कोई कमी नहीं की। लग रहा था कि इतनी नकारात्मकता फैलने के बाद कंगना और करण एक-दूसरे का सामना तक ना करेंगे, मगर अब दोनों इस शो में साथ आए और सबको हैरान कर दिया।