आत्मकथा के लिए जोली ने 180 करोड़ में किया करार
सिल्वर स्क्रीन पर हैरतअंगेज एक्शन दृश्यों से अपराधियों के छक्के छुड़ाने वाली हॉलीवुड अदाकारा एंजेलिना जोली ने अपनी आत्मकथा प्रकाशित करने के लिए अमेरिका की एक प्रकाशन कंपनी के साथ तीन करोड़ डॉलर (करीब 180 करोड़ रुपये) में करार किया है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, 38 वर्षीय अभिनेत्री की आत्मकथा प्रकाशित करने
लंदन। सिल्वर स्क्रीन पर हैरतअंगेज एक्शन दृश्यों से अपराधियों के छक्के छुड़ाने वाली हॉलीवुड अदाकारा एंजेलिना जोली ने अपनी आत्मकथा प्रकाशित करने के लिए अमेरिका की एक प्रकाशन कंपनी के साथ तीन करोड़ डॉलर (करीब 180 करोड़ रुपये) में करार किया है।
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, 38 वर्षीय अभिनेत्री की आत्मकथा प्रकाशित करने की होड़ में अमेरिका के तीन प्रकाशक शामिल थे। एक सूत्र ने बताया कि ऑस्कर विजेता अभिनेत्री हमेशा से अपने जीवन पर एक किताब लिखना चाहती थी और इसके लिए यह बिल्कुल सही समय है। दुनियाभर में एंजेलिना के दीवाने हैं और उनकी किताब धूम मचा देगी। एडवांस के रूप में प्रकाशक ने जितनी भी राशि दी होगी, वह उसे कुछ ही सप्ताह में वसूल लेगा। जिस भी प्रकाशक ने यह अधिकार खरीदा है वह इस समय सोने की खदान पर बैठा है।
अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना ने कैंसर का खतरा टालने के लिए सर्जरी के जरिये अपने दोनों स्तन निकलवाने की जानकारी गत मई में सार्वजनिक की थी।
उन्होंने 'जॉर्ज वालेस', 'गर्ल इनट्रप्टिड', 'ए माइटी हार्ट', 'लारा क्राफ्ट : टॉम्ब रेडर' और 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ' सरीखी चर्चित फिल्मों में अभिनय किया है। वह संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना दूत भी रही हैं। उनकी गिनती हॉलीवुड में सबसे अधिक पारिश्रमिक लेने वाली अभिनेत्रियों में होती है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर