प्रियंका-प्रकाश की 'जय गंगाजल' का दूसरा दमदार ट्रेलर जारी
प्रकाश झा डायरेक्टेड और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'जय गंगाजल' का दूसरा दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 2 मिनट 17 सेकेंड के इस वीडियो में प्रियंका का दबंग अंदाज नजर आ रहे हैं।
मुंबई। प्रकाश झा डायरेक्टेड और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'जय गंगाजल' का दूसरा दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 2 मिनट 17 सेकेंड के इस वीडियो में प्रियंका का दबंग अंदाज नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी पुलिस और राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है।
रणवीर पहुंचे सात समंदर पार, वेलेंटाइन-डे पर होंगे दीपिका के साथ
प्रियंका 'जय गंगाजल' में सिर्फ दमदार एक्शन सीन करते हुए ही नजर नहीं आएंगी। फिल्म में उन्हें बेहतरीन डायलॉग्स भी दिए गए हैं, जिनपर थिएटर्स में खूब तालियां और सीटियां सूनने को मिलेगी। प्रियंका का एक डायलॉग है- 'जिस वर्दी को आप रखैल समझते हैं, वही वर्दी आपको एक दिन गिरफ्तार करेगी और खींचकर ले जाएगी आपको उसी जनता के सामने जिसका आप बलात्कार करते है।'
प्रकाश झा 'जय गंगाजल' में दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को डायरेक्ट करने के साथ-साथ वह इसमें एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए भी नजर आएंगे। फिल्म के पहले ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अब दूसरा ट्रेलर भी काफी दमदार है। ऐसे में फिल्म के लिए लोगों की उत्सुकता बढ़ना लाजिमी है। बता दें कि फिल्म 4 मार्च को रिलीज हो रही है।