हॉलीवुड सितारों से प्रेरित नहीं हूं : सोनाक्षी
सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, हाल ही में अक्षय के साथ राउडी राठौर आई और अभी भी सोनाक्षी के पास बड़े सितारों के साथ फिल्में हैं। सोनाक्षी कहती है मै हॉलीवुड सितारों को नहीं देखती, वही पहनती हूं जो मुझपर जंचता है।
मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, हाल ही में अक्षय के साथ राउडी राठौर आई और अभी भी सोनाक्षी के पास बड़े सितारों के साथ फिल्में हैं। सोनाक्षी कहती है मै हॉलीवुड सितारों को नहीं देखती, वही पहनती हूं जो मुझपर जंचता है।
सोनाक्षी कहती हैं वरिष्ठ सितारों के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा और उनके साथ काम करने में बहुत मजा आता है, बहुत कुछ सीखने को मिलता है। सोनाक्षी अपने भारतीय परिधान के साथ भी खुश हैं, वह कहती है ये परिधान भारत और हमारी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं।
हीरोइन आइटम डांस के लिए छोटे, तंग कपड़े पहनती हैं लेकिन मेरे डांस लंबी साड़ी के साथ भी अच्छे लगते हैं। मै वही पहनती हूं जो मुझपर फबता है और हॉलीवुड सितारों की नकल नहीं करती। शत्रुघन सिन्हा की बेटी होने से मिलने वाले फायदे को सोनाक्षी स्वीकारती है, वह कहती है मुझे छोटे कपड़े नहीं पहनने पड़ते और इंटीमेट सीन नहीं देने पड़ते। अभी तक निर्देशक मेरी बात मान रहे हैं और यह सब शत्रुघन सिन्हा की बेटी होने के कारण हुआ।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर