Move to Jagran APP

'आशिकी 3' में होंगे रितिक रोशन

रितिक रोशन ने हाल ही में 'आशिकी' के गाने 'धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना...' का रिक्रिएट वर्जन शूट किया था। इसमें सोनम कपूर उनके साथ नजर आ रही हैं।

By Tilak RajEdited By: Published: Tue, 18 Aug 2015 01:50 PM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2015 02:12 PM (IST)
'आशिकी 3' में होंगे रितिक रोशन

मुंबई। 'आशिकी' के बाद आई 'आशिकी 2' को मिली जबरदस्त सफलता के बाद अब 'आशिकी 3' बनाने की योजना भी शुरू हो गई है। खबर है कि बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन 'आशिकी 3' में नजर आ सकते हैं।

loksabha election banner

साल 2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2' एक सफल फिल्म रही थी। इसमें श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में नजर आए थे। यह साल 1990 में आई फिल्म 'आशिकी" का सीक्वल थी। इसका संगीत भी हिट रहा था और यही क्रम सीक्वल में भी जारी था।

दशरथ मांझी जैसा जुनून हर किसी में नहीं : नवाजुद्दीन

'आशिकी 2' की रिलीज के बाद ही निर्माता कंपनी और फिल्ममेकर्स ने इस बात का दावा किया था कि जल्द ही अगली किश्त पर काम शुरू कर दिया जाएगा। दो साल के बाद अब सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म के लिए रितिक रोशन से बात की जा रही है।

अभी तक इस बारे में अधिकृत घोषणा तो नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों ने बताया कि फिल्ममेकर्स अभी एक्टर के साथ बातचीत करने में लगे हुए हैं।

शूटिंग के दौरान फिर घायल हुए शाहरुख खान

रितिक रोशन ने हाल ही में 'आशिकी' के गाने 'धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना...' का रिक्रिएट वर्जन शूट किया था। इसमें सोनम कपूर उनके साथ नजर आ रही हैं। फिलहाल तो रितिक रोशन अपनी फिल्म 'मोहनजो दाड़ो' की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.