पूजा हेगड़े को देखकर रितिक रोशन को क्यों याद आ जाती है अपनी डेब्यू फिल्म!
रितिक रोशन ने अपने फिल्मी करियर में बहुत कम डेब्यूटेंट एक्ट्रेसेज के साथ काम किया है, लेकिन पूजा उन्हें सबसे अलग लगती हैं।
मुंंबई। रितिक रोशन फ़िल्म 'मोहेंजो-दारो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म को रितिक अपने करियर की सबसे मुश्किल फिल्मों में से एक मानते हैं, लेकिन डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के साथ फिर काम करके वो खुश हैं।
सिंधु घाटी सभ्यता की बैकग्राउंड पर बनी 'मोहेंजो-दारो' दर्शकों को कई सदी पीछे ले जाएगी। इस ऐतिहासिक फिल्म में रितिक ने जो एक्शन किया है, वो थोड़ा अलग है। रितिक के मुताबिक एक्शन काफी मुश्किल था। उन्हें इस फ़िल्म के लिए काफी एरियल एक्शन करना पड़ा है, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की। वो इस बात से खुश हैं, कि इस फ़िल्म के बहाने उन्हें एक नई दुनिया देखने का मौका मिली है, और वो इसे कभी नहीं भूलेंगे। पूजा हेगड़े को देख कर उन्हें अपने पुरानी दिनों की याद आ गई थी। वो बताते हैं कि पूजा अपनी पहली फ़िल्म में काफी कांफिडेंट हैं, लेकिन वे अपनी पहली फ़िल्म को लेकर इतने कांफिडेंट नहीं थे।
इसे भी पढ़ें: मराठी फिल्म दे धक्का के हिंदी रीमेक में लीड रोल निभाएंगे संजय दत्त
रितिक की आशुतोष गोवारिकर के साथ ये दूसरी फिल्म है। इससे पहल 'जोधा-अकबर' में आशुतोष ने उन्हें डायरेक्ट किया था। रितिक को लगता है, कि रिसर्च आशुतोष की यूएसपी है। वो इस पर काफी वक़्त देते हैं। रितिक का कहना है, कि उन्हें दोबारा आशुतोष के साथ काम करने का मौका मिला, इस बात की खुशी है। 'मोहेंजो-दारो' 12 अगस्त को रिलीज हो रही है।