रितिक और एआर रहमान रेडियो से फैलाएंगे जागरूकता
अभिनय और संगीत की दुनिया के दो बेताज बादशाह रेडियो के जरिये दुनिया भर के सात अरब लोगों को जागरूक करेंगे। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र ने आने वाले पंद्रह वर्षों में गरीबी और असमानता उन्मूलन, पर्यावरण में आ रहे बदलाव की चुनौतियों से निपटने का लक्ष्य तय किया है।
मुंबई। अभिनय और संगीत की दुनिया के दो बेताज बादशाह रेडियो के जरिये दुनिया भर के सात अरब लोगों को जागरूक करेंगे। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र ने आने वाले पंद्रह वर्षों में गरीबी और असमानता उन्मूलन, पर्यावरण में आ रहे बदलाव की चुनौतियों से निपटने का लक्ष्य तय किया है।
बॉलीवुड सितारों ने ट्विटर पर बोला, ईद मुबारक हो
ब्रिटेन की एक संस्थान ने सरकारी के साथ कमर्शियल रेडियो स्टेशन भी इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है। इसके लिए यूएन के इस अभियान का हिस्सा बन चुका भारत का एक रेडियो स्टेशन रितिक रोशन और एआर रहमान को साथ लाया है।
हर बार सलमान को बॉक्स ऑफिस पर फैंस से मिल जाती है बड़ी ईदी
दोनों हस्तियां सितंबर में इस रेडियो अभियान की शुरुआत करेंगी जो सात दिन चलेगा। दुनिया के कई देशों में गरीबी और असमानता की समस्या काफी गहरी हो चुकी है। इन समस्याओं से निपटने के लिए यूएन के अलावा अन्य स्तरों से भी प्रयास किए जाते रहे हैं।