मिस होंडुरास की अपहरण के बाद बहन समेत हत्या
अपहरण के बाद मिस होंडुरास और उनकी बहन की हत्या कर दी गई है। दोनों का अपहरण उस समय कर लिया गया था जब वे मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना होने वाली थीं। वह अपनी बहन सोफिया त्रिनिदाद के साथ 13 नवंबर से लापता थीं।
तेगुसीगल्पा। अपहरण के बाद मिस होंडुरास और उनकी बहन की हत्या कर दी गई है। दोनों का अपहरण उस समय कर लिया गया था जब वे मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना होने वाली थीं। वह अपनी बहन सोफिया त्रिनिदाद के साथ 13 नवंबर से लापता थीं।
19 वर्षीय मारिया जोस अल्वाराडो बृहस्पतिवार से शुरू हो रही मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए लंदन रवाना होने वाली थीं। उन्हें 13 नवंबर को सांता बारबरा शहर के पास एक रिसॉर्ट से पार्टी के बाद बिना नंबर वाली कार से जाते हुए देखा गया था। इसके बाद से उनका पता नहीं चल रहा था। आपराधिक जांच ईकाई के प्रमुख लिंद्रो ओसोरिओ ने बुधवार को बताया कि राजधानी तेगुसीगल्पा से 180 किमी दूर सांता बारबरा की एक पहाड़ी नदी के समीप मारिया और उनकी बहन सोफिया के शवों को बरामद किया गया। हत्या के बाद इन्हें दफना दिया गया था।
एक स्थानीय टेलीविजन से ओसोरिओ ने कहा, 'मैं पुष्टि कर सकता हूं कि अल्वाराडो बहनों की लाशें पाई गई हैं। हमने हत्या में प्रयुक्त हथियार और उनके शवों को ले जाने के लिए प्रयोग किए गए वाहन को भी बरामद कर लिया है।' स्थानीय मीडिया से गृहमंत्री आर्टूरा कोरालेस ने कहा कि हत्या के लिए मारिया की बहन सोफिया का प्रेमी प्लूटार्को रूज जिम्मेदार है। पुलिस पहले ही उसे अपहरण के संदेह में गिरफ्तार कर चुकी है। उससे पूछताछ के बाद शवों को बरामद किया गया।
पढ़ेंः खुद को मिस आस्ट्रलिया बता विवादों में फंसी मोदी के कार्यक्रम की होस्ट