Move to Jagran APP

सलमान खान का विवादों से रहा है पुराना नाता

28 सितंबर 2002 के हिट एंड रन मामले में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर आज कोर्ट का फैसला आने वाला है। सभी की नज़रें आज कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। सलमान इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक रहे हैं जो अक्सर विवादों से घिरे रहते हैं। बेसहारा

By Monika SharmaEdited By: Published: Wed, 06 May 2015 08:27 AM (IST)Updated: Wed, 06 May 2015 09:45 AM (IST)

मुंबई। 28 सितंबर 2002 के हिट एंड रन मामले में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर आज कोर्ट का फैसला आने वाला है। सभी की नज़रें आज कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। सलमान इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक रहे हैं जो अक्सर विवादों से घिरे रहते हैं।

loksabha election banner

'दबंग' के भविष्य पर आज मुंबई कोर्ट का फैसला

बेसहारा लोगों के लिए बीईंग ह्यूमन जैसे एनजीओ खोलने के बावजूद सलमान को 'बैड बॉय' का टैग दे दिया गया। सलमान अब तक जिन विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं, वो इस तरह हैं -

हिट एंड रन मामला

28 सितंबर 2002 की रात को सलमान खान ने कथित तौर पर बांद्रा में अमेरिकन एक्सप्रेस बेकरी के बाहर फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर अपनी लैंड क्रूजर कार चढ़ा दी थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हो गए थे। बताया जाता है कि सलमान उस वक्त नशे में थे और हादसे के बाद वहां से भाग निकले थे। हादसे के वक्त उनके साथ मौजूद उनके बॉडीगार्ड रविंद्र पाटिल ने कहा था, 'मैं ड्राइव नहीं कर सकता, गाड़ी सलमान चला रहे थे।' सलमान के वकील का कहना है कि सलमान न ही गाड़ी चला रहे थे और न ही नशे में थे। 2007 में रविंद्र की मौत हो गई थी।

काला हिरण शिकार मामला

ये मामला 1 और 2 अक्टूबर 1998 की रात का है, जिसमें सलमान, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम आरोपी हैं। ये सभी उस वक्त फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के लिए जोधपुर में थे। पांचों पर आरोप है कि जोधपुर के पास कोंकणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार किया था, जो लुप्त होने की कगार पर है।

आर्म्स एक्ट मामला

ये मामला काले हिरण शिकार मामले से जुड़ा है। आरोप है कि सलमान ने अवैध हथियार से हिरणों का शिकार किया था। जिस वक्त शिकार हुआ था उस वक्त उस हथियार का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था। जोधपुर कोर्ट में इस मामले की सुनवाई अलग से चल रही है।

ऐश्वर्या को सेट पर धक्का देना

फिल्म कुछ न कहो के सेट पर सलमान नशे में धुत होकर पहुंचे थे और ऐश्वर्या से काफी झगड़ा किया। जब सलमान ने ऐश्वर्या को धक्का दिया था, तब जाकर यूनिट के लोगों ने बीच-बचाव किया।

हिट एंड रन केस: पीड़ित नहीं चाहता सलमान को हो सजा!

विवेक ओबरॉय से झगड़ा

2003 में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया था कि वो ऐश्वर्या राय को डेट कर रहे हैं इसलिए सलमान ने उनके (विवेक) साथ गाली-गलौच की थी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

कट्रीना कैफ का शैंपू फेंका था!

2009 में खबर आई थी कि सलमान ने अपनी गर्लफ्रेंड कट्रीना से झगड़ा होने के बाद उनके शैंपू की बोतल और बाकी सामान घर से बाहर फेंक दिया था।

शाहरुख के साथ अनबन

2008 में कट्रीना की बर्थडे पार्टी में सलमान और शाहरुख का झगड़ा हो गया था। इसके बाद दोनों ने सालों तक एक-दूसरे से बात नहीं की। हालांकि कुछ वक्त पहले दोनों बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में एक-दूसरे के गले लगते दिखे थे। पिछले साल सलमान की बहन अर्पिता की शादी में दोनों और करीब आ गए।

गणेशोत्सव के लिए फतवा

2008 में एक धार्मिक संगठन ने सलमान के खिलाफ फतवा जारी कर दिया था, क्योंकि संगठन को इस बात से आपत्ति थी कि एक्टर मुसलमान होने के बावजूद अपने घर पर गणेशोत्सव मनाते हैं।

राजनीति में उलझे सलमान

2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान सलमान गुजरात में उस वक्त भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ पतंग उड़ाते नज़र आए थे। इसके बाद सलमान की चौतरफा आलोचना हुई थी। कुछ संगठनों ने लोगों से सलमान की फिल्म 'जय हो' का बहिष्कार करने के लिए भी कहा था। इतना ही सलमान की उस वक्त भी आलोचना हुई थी जब उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सैफई महोत्सव में परफॉर्म किया था। उस वक्त मुजफ्फरनगर में भयंकर दंगे हुए थे जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे और हजारों बेघर हो गए थे। इन दंगों को ताक पर रखकर महोत्सव पर करोड़ों रुपये खर्च करने की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि सलमान ने जेएन मेडिकल कॉलेज को 25 लाख रुपये डोनेट कर दिए थे जिसके बाद लोग शांत हो गए थे।

26/11 हमले पर टिप्पणियां

सलमान खान ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान एक पाकिस्तानी चैनल को दिए इंटर्व्यू में कहा था कि इन हमलों को इतनी तवज्जो इसलिए दी जा रही है क्योंकि ये हाई क्लास लोगों से जुड़ा है।

राजपक्षे के लिए प्रचार

सलमान पिछले साल श्री लंका में चल रहे राष्ट्रपति चुनाव के दौरान महिंदा राजपक्षे के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। तमिल संगठनों ने इसका जमकर विरोध किया था। सलमान श्रीलंका में किसी नेता के लिए प्रचार करने वाले पहले भारतीय थे।

जब सलमान ने फैंस और बॉडीगार्ड को जड़े थे तमाचे

सलमान का गुस्सा हर वक्त उनकी नाक पर रहता है। वो कई बार फैंस के साथ बदसलूकी कर चुके हैं और कई बात फैंस को थप्पड़ भी जड़ चुके हैं। एक बाद उन्होंने अपने बॉडीगार्ड को इसलिए थप्पड़ मार दिया था क्योंकि गार्ड ने एक फैंस के साथ बदसलूकी कर दी थी। इतना ही नहीं सलमान कई बार मीडिया पर भी भड़क चुके हैं।

मछुआरे को धमकी देने का मामला

सलमान उस वक्त विवादों में आ गए थे जब मुुंबई में एक मछुआरे के परिवार ने सलमान पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया था। मछुआरे को आरोप था कि सलमान और उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें अपनी नाव और मछली पकड़ने वाले जाल को समुद्र किनारे से हटाने के लिए कहा था, क्योंकि सलमान के बांद्रा वाले घर से समुद्र का नजारा देखने में एक्टर को खलल पड़ती थी।

कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी करने पर एफआईआर

अप्रैल 2015 में अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन समिति के सदस्य ने सलमान और उनके बॉडीगार्ड पर उनके साथ हाथापाई करने और गाली-गलौच करने का मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि पिछले साल नवंबर में एक फ्लाइट में सलमान ने अपने बॉडीगार्ड से उनके दस्तावेज छीनने के लिए कहा था। इस मामले में मुंबई कोर्ट ने एयरपोर्ट पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।

बॉलीवुड के इन सितारों को भी हो चुकी है सजा!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.