ट्रेवल डायरी: ख़ूबसूरत नज़ारे और उससे भी ज्यादा ख़ूबसूरत दिव्यांका और विवेक
यूरोप हॉलिडे की इस ट्रेवल डायरी का हर पन्ना ख़ूबसूरत मेमरी की तरह है जिसे दिव्यांका और विवेक ने सोशल मीडिया के ज़रिये अपने फैन्स के साथ भी बांटा हैं। देखिये तस्वीरें-
मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के लव बर्ड्स कौन? जी हां, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया..आपको बता दें कि ये दोनों हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने यूरोप गए थे। अपनी इस ट्रिप को दिव्यांका और विवेक ने बहुत एन्जॉय किया। हाथों में हाथ डाले, तस्वीरों के लिए पोज़ देते हुए, सेल्फी लेते हुए दिव्यंका-विवेक लग रहे हैं बहुत प्यारे।
यूरोप हॉलिडे की इस ट्रेवल डायरी का हर पन्ना ख़ूबसूरत मेमरी की तरह है जिसे दिव्यांका और विवेक ने सोशल मीडिया के ज़रिये अपने फैन्स के साथ भी बांटा हैं। देखिये तस्वीरें-
यह भी पढ़ें: पहरेदार पिया की शो के मेकर्स पर भड़के करण वाही
पेड़ पर लटके विवेक की यह तस्वीर बड़ी प्यारी लग रही है, है ना? एक हाथ से लटके हुए विवेक इस तस्वीर में अपनी फ़िटनेस को भी फ्लॉन्ट करते नज़र आ रहे हैं।
सन-ग्लासेज़ पहने और प्यारी स्माइल के साथ 'दीवेक' की ये सेल्फी भी कमाल की है। Pretty!
प्रिंटेड शर्ट में विवेक और वाइट टॉप में दिव्यंका, इन दोनों ने अपने इस हॉलिडे को स्टाइलिश भी बनाया है। पीछे पानी और बोट्स भी देखिएगा।
हॉलिडे सिर्फ़ आराम करने के लिए तो नहीं होता, कुछ एडवेंचर भी तो ज़रूरी है और जब नज़ारा हो ऐसा तो एडवेंचर का मज़ा दोगुना हो जाता होगा।
नियोन-वाइट टॉप और ब्लैक लेगिंग्स में दिव्यांका की इस तस्वीर को देखकर लगता है कि इन्होने लॉन्ग वाक की है, पैरों में स्पोर्ट्स शूज़ भी तो हैं।
दिव्यांका और विवेक ने यूरोप के स्पेशल फ़ूड को भी एक्स्प्लोर किया और ऐसे में तस्वीरें तो बनती है।
एक और प्यारी सेल्फी! हॉलिडे को ये दोनों कितना एन्जॉय कर रहे हैं यह इनके चेहरे की चमक साफ़ बता रही है।
ब्लू डेनिम और वाइट शर्ट में जहां विवेक लग रहे है हैंडसम वहीं दिव्यांका की ये डंगरी भी हमें बहुत पसंद आई जिसे उन्होंने पिंक लॉन्ग स्लीव के टॉप के साथ कैरी किया है।
द परफेक्ट क्लिक! नीला आसमान, नीला पानी और विवेक का यह पोज़... ये तस्वीर ज़रूर दिव्यांका- ने क्लिक की है।
और अब बारी है विवेक की क्योंकि अब ख़ूबसूरत नज़ारों के साथ तस्वीर के लिए पोज़ देने की बारी है दिव्यांका की!