Move to Jagran APP

गिरिजा देवी के निधन से संगीत जगत में शोक, लता मंगेशकर ने उन्हें यूं किया याद

गिरिजा देवी को शास्त्रीय संगीत में उनके बेमिसाल योगदान के लिए पद्मश्री, पद्म भूषण एवं पद्म विभूषण तक से सम्मानित किया गया था।

By Hirendra JEdited By: Published: Wed, 25 Oct 2017 08:46 AM (IST)Updated: Wed, 25 Oct 2017 08:50 AM (IST)
गिरिजा देवी के निधन से संगीत जगत में शोक, लता मंगेशकर ने उन्हें यूं किया याद

मुंबई। मंगलवार रात कोलकाता से एक बुरी ख़बर आई। प्रख्यात शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी के निधन की ख़बर! उनके निधन से संगीत जगत ही नहीं सारा देश और दुनिया भर में गिरिजा देवी के चाहने वाले शोकाकुल हैं! सुर की मल्लिका लता मंगेशकर ने भी बड़े ही भावुक अंदाज़ में उन्हें याद किया है।

loksabha election banner

88 वर्षीय गिरिजा देवी पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। मंगलवार को सुबह करीब 11.30 बजे छाती में दर्द की शिकायत पर उन्हें तुरंत बीएम बिरला हार्ट रिसर्च सेंटर ले जाया गया और सीसीयू में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान रात के करीब 8.55 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर संगीत जगत से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लता मंगेशकर ने ट्वीट कर उन्हें याद किया है और उनके साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की हैं! लता लिखती हैं कि इस ख़बर को सुनकर उन्हें बहुत दुःख हुआ है और उनके गिरिजा जी से बेहद अच्छे रिश्ते थे। एक और ट्वीट में उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है। 

यह भी पढ़ें: ईशा देओल बनी मां, देखें नन्हीं परी संग यह तस्वीरें 

गौरतलब है कि 8 मई, 1929 को जन्मीं गिरिजा देवी सेनिया और बनारस घराने की शास्त्रीय गायिका थीं। 'ठुमरी क्वीन' के नाम से प्रसिद्ध गिरिजा देवी को शास्त्रीय संगीत में उनके बेमिसाल योगदान के लिए पद्मश्री, पद्म भूषण एवं पद्म विभूषण तक से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा महा संगीत सम्मान अवार्ड समेत कई पुरस्कारों से भी उन्हें नवाजा जा चुका है। लता मंगेशकर के अलावा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई संगीत के चाहने वालों ने उन्हें भारी मन से याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.