देखिए, विशाल भारद्वाज संग चांद पर पहुंचीं फराह खान!
'रंगून' के सेट पर विशाल भारद्वाज के साथ कुछ इस तरह नजर आईं फराह खान कि सब देखकर हैरान रह गए। इन दिनों फराह, विशाल की फिल्म 'रंगून' को लेकर व्यस्त हैं। इसकी एक झलक खुद फराह ने ही सभी के साथ शेयर की है।
मुंबई। फिल्ममेकर फराह खान अब कम फिल्मों में ही कोरियोग्राफी करती हैं। लेकिन जब करती हैं तो पूरी शिद्दत से। इन दिनों वो विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' को लेकर व्यस्त हैं। इसकी एक झलक खुद फराह ने ही सभी के साथ शेयर की।
रणवीर पहुंचे सात समंदर पार, वेलेंटाइन-डे पर होंगे दीपिका के साथ
फराह ने टि्वटर पर एक फोटो पोस्ट की। इसमें फराह और विशाल भारद्वाज एक चांद पर नजर आ रहे हैं। फराह ने इस फोटो का कैप्शन दिया- 'कुछ डायरेक्टर्स के लिए कोरियोग्राफी करना अच्छा अनुभव रहता है। इन्हीं में से एक हैं विशाल भारद्वाज। विशाल और मैं 'रंगून' में चांद पर पहुंच गए हैं।
गुरुवार को ही फराह खान के तीन बच्चों का जन्मदिन था। इस मौके पर जब बॉलीवुड के दोस्तों ने उन्हें बधाई दी तो फराह ने अपने ही अंदाज में इसका जवाब दिया था।Some directors are worth coming out of choreographic retirement for.. Vishal B n I get moonstruck in Rangoon! pic.twitter.com/qeIPLtJAHo
— Farah Khan (@TheFarahKhan) February 12, 2016