...तो इसलिए फरहान अख्तर अवॉर्ड शो में नहीं हुए शामिल!
फरहान अख्तर शुक्रवार को दिल्ली में हुए एक फैशन शो में अंतिम समय में शामिल नहीं हो पाए। बताया जा रहा है कि फरहान की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और उनके डॉक्टर ने उनको सफर करने के लिए मना कर दिया था।
नई दिल्ली। फरहान अख्तर शुक्रवार को दिल्ली में हुए एक फैशन शो में अंतिम समय में शामिल नहीं हो पाए। बताया जा रहा है कि फरहान की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और उनके डॉक्टर ने उनको सफर करने के लिए मना कर दिया था।
'रानी साहिबा' बन बॉलीवुड में कमबैक करेंगी जया प्रदा
सूत्र ने बताया, 'फरहान अख्तर और फिल्म 'दिल धड़कने दो' के स्टार्स प्रियंका चोपड़ा और अनिल कपूर ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आयोजकों से वादा किया था। उनकी फिल्म को साल की सबसे स्टाइलिश फिल्म का अवॉर्ड भी मिला है। हालांकि प्रियंका और अनिल कपूर कार्यक्रम में शामिल हुए। फरहान अस्वस्थ होने के कारण आखिरी समय में शामिल नहीं हो सके।'
जानिए, क्यों रणबीर-अनुष्का की 'बॉम्बे वेलवेट' सेंसर बोर्ड में अटकी!
एक्टर ने इस मामले में ट्वीट भी किया। हालांकि रविवार को शहर में हुए एक प्रमोशनल इवेंट में फिल्म के को-स्टार रणवीर सिंह ने फरहान की खूब टांग खींची।
सूत्र ने बताया,'उन्होंने फरहान पर खूब दबाव बनाया कि वो गाना गाए यह जानते हुए कि फरहान पहले से ही बीमार हैं। यह इंफेक्शन ठीक होने में समय तो लगेगा।'